{"_id":"5cc6e63fbdec22076100a2cb","slug":"when-shah-rukh-khan-said-to-subhash-ghai-wait-i-will-become-dilip-kumar-soon-during-filmfare-awards","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मफेयर अवॉर्ड में शाहरुख के इस जवाब से हैरान रह गए थे सुभाष घई, यूं ही नहीं कहा जाता 'किंग खान'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मफेयर अवॉर्ड में शाहरुख के इस जवाब से हैरान रह गए थे सुभाष घई, यूं ही नहीं कहा जाता 'किंग खान'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 29 Apr 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, सुभाष घई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख खान के पास आज किसी चीज की कमी नहीं है। देश-विदेश के नामी अवार्ड्स उन्होंने अपने नाम किए हैं लेकिन इन अवार्ड्स को पाने के लिए शाहरुख ने जितनी मेहनत की है वो भी किसी से छुपी नहीं है।
2 of 5
शाहरुख खान, सुभाष घई
शाहरुख ने अपने जीवन का वो दौर भी देखा जब एक से बढ़कर एक मंझे हुए कलाकारों का बॉलीवुड पर दबदबा था और इन सब के बीच अपनी पहचान बनानी थी। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब अवॉर्ड लेना शाहरुख की आदत में शुमार हो गया। कभी बेस्ट एक्टर के तौर पर शाहरुख को नवाजा गया तो कभी विलेन के किरदार में शाहरुख ने सुर्खियां बटोरी।
3 of 5
shah rukh khan
फिल्मफेयर अवॉर्ड के एक बेहद ही रोचक किस्से का जिक्र अनुपमा चोपड़ा ने अपनी किताब 'शाहंशाह ए बॉलीवुड' में किया है। किताब के अनुसार, एक बार फिल्म फेयर अवार्ड लेने गए शाहरुख, सुभाष घई के साथ बैठे हुए थे तभी दिलीप कुमार स्टेज पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान, सुभाष घई
अचानक सुभाष घई ने शाहरुख के कान में कहा 'तुम्हें भी इनके जैसा बनना है।' शाहरुख के जवाब ने ही उन्हें आज बॉलीवुड का किंग खान बनाया। शाहरुख ने उस वक्त सुभाष घई से कहा था, "जरा इंतजार कीजिए मैं एक दिन दिलीप कुमार बन जाउंगा"।
विज्ञापन
5 of 5
shah rukh khan
दरअसल सुभाष घई के कहने का मतलब ये था कि दिलीप साहब की तरह मेहनत करों और अपनी आकांक्षाएं हमेशा ऊंची रखो। उन्होंने उम्मीद इस बात की कि थी कि शाहरुख यही कहेंगे कि 'काश मैं दिलीप कुमार जितना आधा अभिनेता भी बन पाता' लेकिन शाहरुख के जवाब ने सुभाष घई को उस वक्त ही यकीन दिला दिया था कि शाहरुख का नाम एक दिन बॉलीवुड में सबसे ऊपर लिया जाएगा। आज नतीजा सबके सामने है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।