{"_id":"671f13402ef52882cb00595c","slug":"when-shah-rukh-khan-says-raveena-tandon-best-smelling-actress-king-asked-what-perfume-she-wore-2024-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raveena Tandon: जब बॉलीवुड के इस खान ने रवीना को कहा 'बेस्ट-स्मैलिंग' अभिनेत्री, पूछा- कौन सा परफ्यूम लगाती..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raveena Tandon: जब बॉलीवुड के इस खान ने रवीना को कहा 'बेस्ट-स्मैलिंग' अभिनेत्री, पूछा- कौन सा परफ्यूम लगाती..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 28 Oct 2024 10:25 AM IST
सार
Raveena Tandon: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी खूबसूरती और अभिनय से आज की कई अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। उनके हुस्न के दीवाने तो इतने हैं कि वह उनकी आंखों को देखकर ही पल भर में उन पर फिदा हो जाते हैं। यह किस्सा है होली पार्टी के दौरान का, जब बॉलीवुड के इस मशहूर खान ने उनसे पूछा था कि वह कौन सा परफ्यूम लगाती हैं और साथ ही उनकी तारीफ भी की थी, जिसे सुनने के बाद रवीना शरमा गई थीं।
रवीना टंडन पिछले तीन दशकों से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। मोहरा और अंदाज अपना अपना, केजीएफ 2 जैसी तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकीं रवीना का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है। अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान और गोविंदा जैसे कई बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम किया है। उन्होंने एक बार याद किया कि शाहरुख खान को उनके साथ शूटिंग करना कितना पसंद था क्योंकि उनके साथ हमेशा अच्छी खुशबू आती थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटव्यू के दौरान रवीना ने कहा, “फिल्म जमाना दीवाना के अलावा भी जब मैं शाहरुख खान को मिलती थी तो मुझे हमेशा एक मजेदार चीज बोलते थे। शाहरुख रवीना से कहते थे 'मैंने इतनी हेरोइनों के साथ काम किया है, लेकिन तुम हमेशा सबसे अच्छी खुशबू वाली अभिनेत्री रही हो।'
रवीना ने यह भी बताया कि एक बार होली पार्टी के दौरान शाहरुख ने उनसे पूछा था कि वह कौन सा परफ्यूम लगाती हैं। रवीना ने शाहरुख खान की तारीफ की और कहा कि किंग खान के साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा क्योंकि वह काफी मजाकिया और मिलनसार हैं।
रवीना टंडन ने हाल ही में 26 अक्तूबर को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। उन्हें आखिरी बार पटना शुक्ला में देखा गया था। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 2024 की कानूनी ड्रामा फिल्म है, जिसमें मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, सतीश कौशिक, अनुष्का कौशिक और जतिन गोस्वामी भी थे। यह पटना की निचली अदालत की वकील तन्वी शुक्ला के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्होंने वरुण सूद और नम्रता सेठी के साथ कर्मा कॉलिंग में भी अभिनय किया।
Ananya Panday: अनन्या के वैनिटी वैन में लगी है कई बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें, खुद को बताया सबसे बड़ी फैन
शाहरुख खान की बात करें तो वे अब अपनी अगली फिल्म किंग की तैयारी कर रहे हैं। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुहाना खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में शाहरुख एक माफिया सरगना की भूमिका निभाएंगे और सुहाना उनकी मेंटर की भूमिका में होंगी। मुंजा फेम अभय वर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अभिषेक बच्चन फिल्म में खलनायक की भूमिका में होंगे।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने स्क्रिप्ट पढ़ते ही कर ली थी फिल्म साइन, निखिल आडवाणी का खुलासा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।