फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब दो वक्त का खाना खाने को तरसे थे शशि कपूर, पत्नी को बेचना पड़ा था सामान

Mon, 19 Mar 2018 01:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
When Shashi Kapoor have no money and work wife Jennifer Kendal had to sell things

बॉलीवुड के लेजेंड अभिनेता शशि कपूर की एक्टिंग के लोग आज भी दीवाने हैं। उनके बारे में एक बात कही जाती है कि उनके जैसा अंदाज और उनके जैसा हुनर किसी और एक्टर में नहीं दिखाई देता। उनके इस खास अंदाज के चलते ही लोग उन्हें इतना पसंद करने लगे थे कि वह अपने दौर के सबसे बिजी कलाकारों में से एक हो गए थे। उस दशक में शशि कपूर ने फिल्मी पर्दे पर जो जलवा बिखेरा वैसा अब कहीं देखने को नहीं मिलता। उस दौर में अगर कोई स्टार एक साथ 6 से 7 फिल्मों में काम करता था तो वह शशि कपूर ही थे।

When Shashi Kapoor have no money and work wife Jennifer Kendal had to sell things

शशि कपूर एक दिन में 6 शिफ्ट में काम करते थे। उस वक्त उनसे थोड़ी देर के लिए मिलना भी मुश्किल हो जाता था। वह एक फिल्म की लोकेशन से दूसरी फिल्म की लोकेशन की तरफ भागते रहते थे। शशि कपूर के इस रवैये से एक बार उनके भाई राज कपूर भी परेशान हो गए थे और उन्हें 'टैक्सी' कहकर बुलाने लगे जिसे जब चाहे कोई भी किराए पर ले सकता था और मीटर चलना शुरू हो जाता था।

When Shashi Kapoor have no money and work wife Jennifer Kendal had to sell things

शशि कपूर ने 60 के दशक में डेब्यू किया था जो की सक्सेसफुल रहा था। उन्होंने करीब 116 हिंदी फिल्में की थीं जिनमें से 61 सोलो हीरो के तौर पर थीं। हालांकि जिस तरह तेजी से चमकते सूरज को भी ग्रहण लग जाता है ठीक वैसे ही शशि कपूर के करियर को भी ग्रहण लग गया था। इसी दशक में उनके पास काम के लाले पड़ गए थे और उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। काम न होने की वजह से शशि कपूर मायूस हो गए थे लेकिन घर तो चलाना ही था....कुछ ना कुछ काम तो करना ही था और उसके लिए पैसों की जरूरत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Shashi Kapoor have no money and work wife Jennifer Kendal had to sell things

मजबूरन शशि कपूर को अपनी स्पोर्ट्स कार भी बेचनी पड़ी थी। पति का सहारा बनने और घर परिवार को संभालने के लिए उनकी पत्नी जेनिफर केंडल को अपने कई कीमती सामान बेचने पड़े थे। इसका जिक्र उनके बेटे कुणाल कपूर ने एक इंटरव्यू में किया था। कुणाल कपूर ने बताया था- 'पिताजी ने स्पोर्ट्स कार बेच दी थी। हमारे पास पैसे नहीं थे तो इसलिए मां ने सामान बेचना शुरू कर दिया था।'

विज्ञापन
When Shashi Kapoor have no money and work wife Jennifer Kendal had to sell things

इन सबसे शशि कपूर और उनका परिवार हताश नहीं हुआ था। हर रात के बाद सुबह जरूर होती है और इसी आशा के साथ शशि कपूर ने अपना विश्वास बनाए रखा था। इसके बाद 70 के दशक में शशि कपूर एक ऐसा सितारा बनकर चमके जिसकी चमक के आगे बाकी सितारे भी फीके लगने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed