फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्में छोड़ संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना, कमबैक भी रहा जानदार

Thu, 27 Apr 2017 12:40 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Thu, 27 Apr 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
When Vinod Khanna's father held him at the gun point, unknown facts of Vinod Khanna
विनोद खन्ना
एक्टर विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में 70 साल की उम्र में  निधन हो गया है। विनोद खन्ना गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद भी थे। खबरों की मानें तो उन्हें कैंसर की बीमारी थी। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से...


ये भ्‍ाी पढ़ें- नहीं रहा मन का मीत... लंबी बीमारी के बाद विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन

विनोद खन्ना बॉलीवुड के ऐसे एक्टर रहे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दिवाना बनाया। उनका लुक तो चार्मिंग था ही, लेकिन उनकी अदायगी और डॉयलॉग डिलिवरी ऐसी थी कि लोग सीटियां बजाए नहीं रहते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सफलता के चरम पर रहते हुए भी विनोद खन्ना फिल्में छोड़ ओशो की शरण में चले गए थे ?

ये भ्‍ाी पढ़ें- माधुरी दीक्षित भी विनोद खन्ना के नशे में बहक गईं थी...

ये बात तब की है जब विनोद खन्ना की गिनती सफल एक्टर्स में होती थी। उसी बीच उनकी मां का निधन हो गया जिससे वो बहुत डिस्टर्ब हो गए। इसी दौरान उनकी मुलाकात आचार्य रजनीश (ओशो) से हुई। वो उनसे इतने प्रभावित हुए कि अचानक से फिल्मी करियर से संन्यास ले लिया। संन्यास के वक्त विनोद शादीशुदा थे। उनके दो बेटे अक्षय व राहुल थे। संन्यास के फैसले के बाद उन्होंने पत्नी गीतांजली से तलाक ले लिया और अमेरिका जाकर ओशो के आश्रम में रहने लगे। वे आश्रम में बगीचे के माली बन गए। ओशो ने उन्हें स्वामी विनोद भारती नाम दिया था।

ये भ्‍ाी पढ़ें- पाकिस्तान में जन्मे थे विनोद खन्ना, माली बनकर धोये टॉयलेट, फेल हुई थी लव स्टोरी
When Vinod Khanna's father held him at the gun point, unknown facts of Vinod Khanna
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना का फिल्मों में आना भी काफी दिलचस्प रहा। उनके पिता चाहते थे कि वो बिजनेसमैन बनें, लेकिन विनोद खन्ना एक्टर बनना चाहते थे। लेकिन जब विनोद ने अपने इस सपने के बारे में पिता को बताया तो वो भड़क गए और उन्हें गोली मारने की धमकी दे डाली।

ये बात तब की है जब विनोद खन्ना ने अपने पिता को अपने एक्टर बनने के सपने के बारे में बताया। विनोद खन्ना की ये बात सुनकर उनके पिता भड़क गए क्योंकि वो चाहते थे कि उनकी तरह ही और उन पर बंदूक तानते हुए बोले, 'अगर तुम फिल्मों में गए तो तुम्हें गोली मार दूंगा।’बाद में विनोद खन्ना की माँ के समझाने के बाद उन्हें दो साल तक फिल्मों में काम करने की इजाजत दी।
When Vinod Khanna's father held him at the gun point, unknown facts of Vinod Khanna
अपने बेटे राहुल के साथ विनोद खन्ना
विनोद खन्ना का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक टेक्सटाइल व्यापारी थे।बचपन में विनोद खन्ना काफी शर्मीले स्वभाव के थे। बचपन में स्कूल के दौरान एक टीचर ने उन्हें एक नाटक में जबरदस्ती उतार दिया था। उस समय उन्हें विनोद खन्ना की एक्टिंग काफी पसंद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
When Vinod Khanna's father held him at the gun point, unknown facts of Vinod Khanna
विनोद खन्ना
बनना चाहते थे इंजीनियर

विनोद खन्ना एक इंजीनियर बनना चाहते थे। उनके पिता उन्हें बिजनेसमैन बनाना चाहते थे। जबकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। विनोद अभिनेता बने, फिर सन्यासी बने, फिर अभिनेता बने और अब नेता हैं। 

कॉलेज की दोस्त से की शादी

कॉलेज के दिनों में विनोद खन्ना काफी हैंडसम दिखते थे। कॉलेज के दिनों से उनका रुझान फिल्मों की ओर हो गया था। वे थियेटर करते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात गीतांजली से हुई, जिससे आगे चलकर उन्होंने शादी की। 
 
विज्ञापन
When Vinod Khanna's father held him at the gun point, unknown facts of Vinod Khanna
विनोद खन्ना
पहली फिल्म में बने विलेन

किस्मत से विनोद खन्ना की मुलाकात एक पार्टी में निर्माता और निर्देशक सुनील दत्त से हुई। सुनील दत्त उन दिनों फिल्म ‘मन का मीत’ के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। सुनील दत्त ने उन्हें विलेन का रोल ऑफर किया। जिसे विनोद खन्ना ने स्वीकार कर लिया। उनकी पहली फिल्म ‘मन का मीत’ 1968 में रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसके बाद वे कई फिल्मो में बतौर विलेन ही काम करने लगे।

विनोद खन्ना ने अपने करियर के शुरूआती दिनों में विलेन के रोल निभाए लेकिन लेकिन वे दिखने में काफी हैंडसम थे। इसके बाद उन्हें गुलजार ने हीरो का रोल ऑफर किया। इसके बाद उनका करियर हीरो के रूप में चल पड़ा। वे एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed