फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली' प्रभास के लिए लकी हैं ये दो स्टार, जिस फिल्म में रहे उसने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

Thu, 27 Apr 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Thu, 27 Apr 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
'Baahubali' Prabhas's lucky charm Sathyaraj Katappa and Anushka Shetty, baahubali 2 will be hit
प्रभास और अनुष्का शेट्टी
जब भी बात 'बाहुबली' की आती है तो हमारे जेहन में एक्टर प्रभास का नाम आता है। प्रभास पहले से ही बड़े स्टार रहे हैं लेकिन 'बाहुबली' ने उनके स्टारडम को जिस तरह से नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया वो वाकई सभी के लिए एक मिसाल है।


लेकिन आज जहां प्रभास हैं वहां तक उन्हें पहुंचाने में दो और एक्टरों का हाथ है। ये दो एक्टर प्रभास के लिए इस कदर लकी हैं कि जिस भी फिल्म में साथ नजर आए वो हिट रही।

ये भी पढें - बॉलीवुड के तीनों खान से भी बड़े स्टार हैं 'बाहुबली' प्रभास, ये रहा सबूत
'Baahubali' Prabhas's lucky charm Sathyaraj Katappa and Anushka Shetty, baahubali 2 will be hit
सत्याराज 'कटप्पा' को सीन समझाते निर्देशक एस एस राजामौली
ये दो एक्टर हैं सत्याराज और अनुष्का शेट्टी। सत्याराज वही हैं जिन्होंने 'बाहुबली' के कटप्पा किरदार को इंडियन सिनेमा के इतिहास में दर्ज करा दिया, जबकि अनुष्का शेट्टी बाहुबली की प्रेमिका और महारानी देवसेना के किरदार में नजर आईं।

ये भी पढें - 'चक दे गर्ल' की छोटी-सी लव स्टोरी, जानें क्या ?
 
'Baahubali' Prabhas's lucky charm Sathyaraj Katappa and Anushka Shetty, baahubali 2 will be hit
प्रभास और अनुष्का शेट्टी
प्रभास, सत्याराज और अनुष्का शेट्टी की 'बाहुबली' जब रिलीज हुई तो इसने रिकॉर्डतोड़  सफलता पाई और खूब कमाई की। इस फिल्म ने ना सिर्फ प्रभास को ब्लॉकबस्टर स्टार बना दिया बल्कि सत्याराज और अनुष्का के करियर में भी ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई।


ये भी पढें - एक्सीडेंट के बाद महीनेभर कोमा में रही ये हीरोइन, ठीक होने के लिए इस फिल्म में दिए बोल्ड सीन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
'Baahubali' Prabhas's lucky charm Sathyaraj Katappa and Anushka Shetty, baahubali 2 will be hit
प्रभास के साथ सत्याराज और अनुष्का शेट्टी
पहले दिन से ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अंधाधुंध कमाई की जो शुरूआत की वो अंत तक जारी रही और प्रभास को बॉक्स ऑफिस किंग बना दिया।

इससे पहले प्रभास की जिस फिल्म ने 'बाहुबली' जैसा रुतबा कायम किया था वो थी फिल्म 'मिर्ची'। 2013 में आई इस फिल्म में प्रभास के अलावा सत्याराज और अनुष्का शेट्टी थे। देश और विदेश में इस फिल्म ने कमाई का बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया और ये प्रभास के करियर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी।

ये भी पढें - 24 साल की उम्र में ही आलिया ने किया ऐसा कारनामा, दुनिया कर रही सलाम
 
विज्ञापन
'Baahubali' Prabhas's lucky charm Sathyaraj Katappa and Anushka Shetty, baahubali 2 will be hit
प्रभास और अनुष्का शेट्टी
यानि देखा जाए तो एक तरह से सत्याराज और अनुष्का शेट्टी प्रभास के लकी चार्म रहे हैं। इस तिकड़ी की अभी तक साथ में दोनों फिल्मों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं और अब कुछ ऐसी ही उम्मीद 'बाहुबली 2' से लगाई जा रही है। इसमें भी प्रभास के अलावा सत्याराज और अनुष्का शेट्टी हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म 1000 करोड़ की कमाई करके नया रिकॉर्ड बनाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed