फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरोइन के साथ सेट पर हुआ भयंकर हादसा, बाल-बाल बची

Thu, 27 Apr 2017 11:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Thu, 27 Apr 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
'Kya Qusoor Hai Amala Ka' actress Pankhuri Awasthy suffers burn  due to electric shock on the set
पंखुड़ी अवस्थी - फोटो : pankhuri313 / Instagram
टीवी शो 'क्या कसूर है अमला का' की लीड हीरोइन पंखुड़ी अवस्थी हाल में सेट पर एक भयंकर हादसे का शिकार होते होते बचीं। पंखुड़ी को सेट पर इलेक्ट्रिक शॉक लग गया जिसकी वजह से वो खुद को संभाल नहीं पाईं और कांपने लगीं।

ये भी पढें - सनी लियोन जैसा बनने के लिए इस हीरोइन ने किया कुछ ऐसा, फैंस रह गए थे दंग
 
'Kya Qusoor Hai Amala Ka' actress Pankhuri Awasthy suffers burn  due to electric shock on the set
पंखुड़ी अवस्थी - फोटो : pankhuri313 / Instagram
बिजली के झटके के बाद पंखुड़ी की हालत काफी खराब हो गई। उनका हाथ भी जल गया। बता दें कि सेट पर तार फिक्स करने का काम चल रहा था और सभी को इस बारे में खास हिदायत दे दी गई थी कि वो भूल कर भी किसी तार या बोर्ड को टच ना करें।

​ये भी पढें - 'बाहुबली' प्रभास के लिए लकी हैं ये दो स्टार, जिस फिल्म में रहे उसने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड
 
'Kya Qusoor Hai Amala Ka' actress Pankhuri Awasthy suffers burn  due to electric shock on the set
पंखुड़ी अवस्थी
लेकिन पंखुड़ी गलती से एक स्विच बोर्ड को टच कर बैठीं। टच करते ही पंखुड़ी को इतनी जोर का बिजली का झटका लगा कि उनका शरीर थर-थर कांपने लगा और चक्कर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
'Kya Qusoor Hai Amala Ka' actress Pankhuri Awasthy suffers burn  due to electric shock on the set
पंखुड़ी अवस्थी
पंखुड़ी को ऐसी हालत में देख सेट पर मौजूद लोग उनकी मदद के लिए दौड़े और बड़ी मुश्किल से उन्हें उस बोर्ड से छुड़ाया।
विज्ञापन
'Kya Qusoor Hai Amala Ka' actress Pankhuri Awasthy suffers burn  due to electric shock on the set
पंखुड़ी अवस्थी - फोटो : pankhuri313 / Instagram
सेट पर तुरंत ही डॉक्टर को बुलाया गया और उन्हें दवाई दिलाई गई। इस हादसे के बाद पंखुड़ी का गहरा आघात लगा जिसकी वजह से कई घंटों तक के लिए शूटिंग रोक दी गई।

कुछ दिन पहले ही पंखुड़ी तब चर्चा में आईं जब उन्होंने अपने साथ छेड़छाड़ करने को वाले को थप्पड़ मारा था। उस वक्त पंखुड़ी बैंगलुरू में अपने दोस्तों के साथ थीं और उन्होंने स्कर्ट पहनी हुई थीं। तभी अचानक एक शख्स ने पास आकर उनकी टांग को टच करने की कोशिश की। पंखुड़ी ने उस शख्स की ऐसी हरकत पर एक झन्नाटेदार चांटा रसीद कर दिया था।

​ये भी पढें -  मॉडलिंग के दौरान ऐसी दिखती थी सलमान की ये 'हीरोइन', सर्जरी के बाद आया इतना बदलाव
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed