{"_id":"590185d94f1c1baf2bc0c43f","slug":"malaika-arora-khan-and-arjun-kapoor-ignore-each-other-on-nach-baliye-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे को नजरअंदाज करने के चक्कर में मलाइका-अर्जुन कर बैठे कुछ ऐसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक-दूसरे को नजरअंदाज करने के चक्कर में मलाइका-अर्जुन कर बैठे कुछ ऐसा
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा खान अर्जुन कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा खान और एक्टर अर्जुन कपूर के बीच नजदीकियों की खबरें काफी वक्त से चर्चा में हैं। दोनों के बीच बढ़ती करीबी किसी से छिपी नहीं है। कई इवेंट्स में तो दोनों को साथ में भी देखा गया। लेकिन हाल में 'नच बलिए' के सेट पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे सभी चौंक गए।
मलाइका अरोड़ा खान
दरअसल अर्जुन कपूर शो पर अपनी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' को प्रमोट करने पहुंचे थे। साथ में श्रद्धा कपूर भी थीं। ठीक उसी वक्त मलाइका ने भी शो में एंट्री ली। मलाइका सोनाक्षी की जगह जज के तौर पर शो में शामिल हुईं थीं। सभी मलाइका और अर्जुन के बारे में चल रही चर्चाओं से वाकिफ थे। तो ऐसे में सभी का ध्यान उन पर ही था।
ये भी पढें - इस हीरोइन के साथ सेट पर हुआ भयंकर हादसा, बाल-बाल बची
ये भी पढें - इस हीरोइन के साथ सेट पर हुआ भयंकर हादसा, बाल-बाल बची
'नच बलिए 9' के सेट पर मलाइका, मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर के साथ अर्जुन कपूर
खबर के मुताबिक, पूरे शूट के दौरान मलाइका और अर्जुन ने एक-दूसरे से कोई बात नहीं की और सिर्फ हाय-हैलो ही किया। लेकिन जब बात फोटो क्लिक करने की आई तो अर्जुन और मलाइका के चेहरे पर हवाईयां ही उड़ने लगीं। फोटोग्राफरों ने पहले मलाइका की सिंगल फोटो डिमांड की और फिर अर्जुन से कहा कि वो भी मलाइका के साथ आकर फोटो खिंचवाएं।
ये भी पढें - इस बी-ग्रेड फिल्म के चक्कर में दिवालिया हो गए थे जैकी श्रॉफ, घर तक रखना पड़ा था गिरवी
ये भी पढें - इस बी-ग्रेड फिल्म के चक्कर में दिवालिया हो गए थे जैकी श्रॉफ, घर तक रखना पड़ा था गिरवी
विज्ञापन
विज्ञापन
'नच बलिए 9' के सेट पर अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर
लेकिन अर्जुन ने ये कहकर बात टाल दी कि वो अपनी फिल्म की टीम के साथ ही फोटो खिंचवाएंगे। अर्जुन खुद को बहाने से बिजी रखते मिले लेकिन मजाल है कि उन्होंने मलाइका के साथ फोटो खिंचवा ली हो। लेकिन जब उनकी फिल्म की टीम आई तो तुरंत जाकर मलाइका के साथ फोटो खिंचवा ली।
ये भी पढें - 'चक दे गर्ल' की छोटी-सी लव स्टोरी, जानें क्या ?
ये भी पढें - 'चक दे गर्ल' की छोटी-सी लव स्टोरी, जानें क्या ?
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा खान अर्जुन कपूर
वैसे अब मलाइका और अर्जुन क्यों ये लुका-छिपी का खेल खेल रहे हैं पता नहीं। लेकिन अगर दोनों के बीच कुछ नहीं है तो एक-दूसरे को नजरअंदाज करने का क्या मतलब ? इससे तो और साबित हो रहा है कि दोनों के बीच पक्का कुछ ना कुछ रहा है।
ये भी पढें - एक्सीडेंट के बाद महीनेभर कोमा में रही ये हीरोइन, ठीक होने के लिए इस फिल्म में दिए बोल्ड सीन
ये भी पढें - एक्सीडेंट के बाद महीनेभर कोमा में रही ये हीरोइन, ठीक होने के लिए इस फिल्म में दिए बोल्ड सीन