{"_id":"60375a468ebc3ee95523aff4","slug":"who-is-payel-sarkar-all-you-need-to-know-about-actress-who-joins-bjp-ahead-of-asembly-election-in-bengal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन हैं भाजपा में शामिल होने वालीं पायल सरकार, मॉडल बनकर शुरू किया करियर फिर एक्टिंग में आजमाई किस्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए कौन हैं भाजपा में शामिल होने वालीं पायल सरकार, मॉडल बनकर शुरू किया करियर फिर एक्टिंग में आजमाई किस्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पायल सरकार
- फोटो : instagram- @paayelsarkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेत्री पायल सरकार भाजपा में शामिल हो गईं। पायल सरकार कोलकाता में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुईं हैं। इस कार्यक्रम में राज्य पार्टी प्रमुख दिलीप घोष और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित थे। ये बात तो आप सभी जानते हैं की पायल अभिनेत्री हैं लेकिन उन्होंने किस तरह एक्टिंग का रुख किया चलिए आपको बताते हैं।
कोलकाता में जन्मी हैं पायल
2 of 5
पायल सरकार
- फोटो : instagram- @paayelsarkar
पायल का जन्म 10 फरवरी 1984 को कोलकाता में हुआ। वे अभी 37 साल की हैं। पायल बंगाली फिल्मों के अलावा हिंदी सिनेमा में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी गिनती बंगला सिनेमा की लीड अभिनेत्रियों में होती है। पायल के सोशल मीडिया पर नजर डालें तो वे इस पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के लिए कुछ न कुछ साझा करती ही रहती हैं।
3 of 5
पायल सरकार
- फोटो : instagram- @paayelsarkar
पायल की मॉडलिंग में काफी रुचि रही है। इसलिए उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया। मॉडलिंग के दौरान ही पायल की किस्मत खुल गई और उन्हें बंगाली फिल्मों में काम करने मौका मिला। कॉलेज के दिनों में पायल टेलीफिल्म्स में भी काम करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पायल सरकार
- फोटो : instagram- @paayelsarkar
पायल सरकार ने साल 2004 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। पायल अब तक करीब 35 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने हाल के महीनों में मिर्च 3 और हेचही में काम किया है। वह पॉपुलर बांग्ला मैग्जीन ‘उनिश कुरी’ के कवर पेज पर आ चुकी हैं। इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
पायल सरकार
- फोटो : instagram- @paayelsarkar
पायल ने अनुराग बसु के शो लव स्टोरी, वक्त और लेडिज स्पेशल में काम किया है। पायल सरकार बॉलीवुड में भी किस्मत आजमा चुकी हैं। वह बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू की फिल्म गुड्डू की गन में बतौर एक्ट्रेस नजर आईं थी। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। साल 2016 में वह फिल्म ‘जोमेर राजा दिलो बोर’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए कलाकार अवॉर्ड् जीत चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।