सिनेमाघरों में राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट,अजय देवगन अहम भूमिकाओं में हैं। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। सारी भारतीय भाषाओं को मिलाकर फिल्म का पहले दिन का नेट कलेक्शन 132 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है, ये फिल्म ‘बाहुबली 2’ के सभी संस्करणों के पहले दिन के कलेक्शन से 11 करोड़ रुपये ज्यादा है। दर्शक इस फिल्म के कलाकारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सभी ने अपना बेहतरीन दिया है। इसके साथ ही फिल्म में जिसकी सबसे अधिक चर्चा हो रही है वो हैं एक्ट्रेस ओलिविया मॉरिस (Olivia Morris), जिन्होंने अपने काम से सबको हैरान कर दिया है।
RRR: आजादी के मतवालों को अंग्रेजों की इस बेटी से मिली सबसे बड़ी मदद, जानिए कौन है भीम की प्रेमिका बनीं ओलिविया मोरिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस और मॉडल हैं ओलिविया
फिल्म में उनकी और जूनियर एनटीआर की जोड़ी खूब जम रही है। एक्ट्रेस का रोल फिल्म में भले ही कम समय का हो लेकिन लोग उन्हें देखना पसंद कर रहे हैं और उनके बारे में जानना चाह रहे हैं।ओलिविया मोरिस एक्ट्रेस और मॉडल हैं। फिल्म में उन्होंने जेनिफर का किरदार निभाया है, जो स्वभाव से नरम दिल की है।
मोरिस ने 2017 में Macbeth adaptation के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने रॉयल वेल्श कॉलेज से म्यूजिक एंड ड्रामा की ट्रेनिंग ली है। उन्होंने Doctor Who: The Seventh Doctor में वॉइसओवर भी किया है। आरआरआर में डेब्यू से पहले ओलिविया बतौर स्टेज आर्टिस्ट काम करती थीं।
सोशल मीडिया पर वे बहुत एक्टिव रहती हैं। मोरिस के इंस्टाग्राम पर 106,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 2018 में ओलिविया म्यूजिक वीडियो Ferris & Sylvester में भी नजर आई थीं। एक्ट्रेस को एचबीओ मैक्स सीरीज हेड में मुख्य भूमिका निभाने के लिए भी साइन किया गया है।