स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलगाव की खबरों के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी रचा ली है। उन्होंने सना जावेद को अपना हमसफर बनाया है। एक समारोह में दोनों ने शादी की है। इसकी पुष्टि खुद शोएब मलिक ने की है। उन्होंने शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। आखिर कौन हैं सना जावेद? बता दें कि शोएब जहां क्रिकेट जगत की नामी हस्ती हैं, वहीं सना मनोरंजन जगत से जुड़ी हैं। वे पाकिस्तान की चर्चित अदाकारा हैं।
Shoaib Sana Javed Mariage: कौन हैं सना जावेद? जिनसे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने फिर से किया निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सना पाकिस्तान की चर्चित एक्ट्रेस हैं। वे उर्दू टेलीविजन पर नजर आ चुकी हैं। सना ने वर्ष 2012 में शहर-ए-जात से डेब्यू किया। इसके बाद वे कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। रोमांटिक ड्रामा 'खानी' में लीड रोल अदा करने के बाद उन्हें असली पहचान मिली। इसके लिए उन्हें लक्स स्टाइल अवार्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया गया।
695 Review: अयोध्या मंदिर निर्माण के 500 साल के संघर्ष को दिखाती फिल्म, थियेटर जाने से पहले यहां पढ़ें रिव्यू
शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह किया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। शोएब और सना ने एक समारोह के दौरान निकाह किया। शोएब ने ट्विटर पर दो तस्वीरें साझा की हैं। दुल्हन बनीं सना बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
- Alhamdullilah ♥️
"And We created you in pairs" وَخَلَقْنَاكُمْ أَزْوَاجًا pic.twitter.com/nPzKYYvTcV
शोएब की ये तीसरी शादी है, जबकि सना जावेद की यह दूसरी शादी है। शोएब ने पहली शादी आयशा सिद्दीकी से की। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2002 में आयशा और शोएब की शादी हुई, लेकिन 2010 में इनकी राहें जुदा हो गईं। 2010 में शोएब ने टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी रचाई। काफी वक्त से सानिया और शोएब के तलाक की खबरें मीडिया में चल रही थीं। इस बीच शोएब ने तीसरी शादी रचा ली है।
पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल सना जावेद की ये दूसरी शादी है। शोएब से पहले उन्होंने वर्ष 2020 में उमैर जसवाल से निकाह किया था। हालांकि, जल्द ही दोनों अलग हो गए थे। बाद में अपने-अपने अकाउंट से इन दोनों ने एक-दूसरे की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। फिर दोनों के बीच तलाक की बात सामने आई थी। 28 साल की सना पाकिस्तान के कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।
Animal: तनीषा मुखर्जी ने रणबीर कपूर की फिल्म को सराहा, कहा- 'समानता का समर्थन करती है, महिला विरोधी नहीं है'