फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddhanth Kapoor: कौन है श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत? जिसे ड्रग केस में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2022 10:48 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 13 Jun 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
Who is Shraddha Kapoor Brother Shakti Kapoor Son Siddhanth Kapoor detained in Bengaluru for drug abuse
शक्ति, श्रद्धा और सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धांत कपूर, अपने पिता शक्ति कपूर और बहन श्रद्धा कपूर की ही तरह एक अभिनेता हैं। इसके अलावा सिद्धांत कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक भी काम किया है। सिद्धांत कपूर ने 2007 की कॉमेडी 'ढोल', 2007 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया', 2006 की कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री 'भागम भाग', 2006 की कॉमेडी ड्रामा 'चुप चुप के' जैसी विभिन्न फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम करके अपना करियर शुरू की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने संजय गुप्ता की फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' (2013) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और फिर अनुराग कश्यप की थ्रिलर फिल्म 'अग्ली' (2014) में नजर आए।

Who is Shraddha Kapoor Brother Shakti Kapoor Son Siddhanth Kapoor detained in Bengaluru for drug abuse
Shraddha Kapoor, Siddhanth Kapoor - फोटो : Social media

डिस्क जॉकी के तौर पर की थी शुरुआत
सिद्धांत कपूर ने अमेरिका में ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से फिल्म निर्माण और अभिनय की पढ़ाई करने के बाद अभिनेता ने डिस्क जॉकी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि बाद में सिद्धांत कपूर ने इंडस्ट्री में कदम रखा और 'भूल भुलैया', 'भागम भाग', 'चुप चुप के' और 'ढोल' जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। 

Who is Shraddha Kapoor Brother Shakti Kapoor Son Siddhanth Kapoor detained in Bengaluru for drug abuse
Siddhanth Kapoor - फोटो : Social media

सत्ते पे सत्ता से करने वाले थे डेब्यू, फिर...
शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर, सोहम शाह की 2012 में आई फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जिसके बाद सिद्धांत ने 2013 में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम और कंगना रणौत के साथ फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' से अभिनय की शुरुआत की। और फिर 2014 में आई थ्रिलर फिल्म 'अग्ली' में सहायक निर्देशक का काम करने के साथ-साथ फिल्म में तेजस्विनी कोल्हापुरे और रोनित रॉय के साथ एक कैमियो रोल निभाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Shraddha Kapoor Brother Shakti Kapoor Son Siddhanth Kapoor detained in Bengaluru for drug abuse
सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कौन थी सिद्धार्थ कपूर की गर्लफ्रेंड?
सिद्धांत कथित तौर पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और मॉडल एरिका पैकर्ड को डेट कर रहे थे। बता दें कि एरिका, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बॉडी बिल्डर गेविन पैकार्ड की बेटी हैं। हालांकि आठ साल पहले यानी 2016 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

विज्ञापन
Who is Shraddha Kapoor Brother Shakti Kapoor Son Siddhanth Kapoor detained in Bengaluru for drug abuse
Shraddha Kapoor's brother Siddhanth Kapoor - फोटो : Social media

सिद्धांत कपूर की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर 1.5 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed