फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat 2: कौन हैं 'पंचायत 2' के विधायक चंद्र किशोर? एक्टिंग के अलावा इस कला में भी कमाया है नाम

Tue, 31 May 2022 01:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 31 May 2022 01:23 PM IST
विज्ञापन
Who Is the Panchayat 2 MLA Chandra Kishor Know the Details News in Hindi
एक्टर पंकज झा - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज 'पंचायत 2' इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। इस वेब सीरीज के एक-एक किरदार ने दर्शकों के बीच पहचान बनाई है। फिर चाहें सचिव जी हों, रिंकी हो या विधायक जी और 'प्रधानजी' और उनकी प्रधान पत्नी। किसी भी फिल्म और वेब सीरीज में मुख्य किरदारों के अलावा कुछ साइड किरदार भी इस शानदार अंदाज में रचे जाते हैं कि अलग छाप छोड़ देते हैं। उस पर उन्हें निभाने वालों का अभिनय सोने पर सुहागा होता है। यही वजह है कि 'पंचायत 2' में विधायक जी चंद्र किशोर का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज झा की तारीफ हर कोई कर रहा है। आइए जानते हैं उनके बारे में...

Who Is the Panchayat 2 MLA Chandra Kishor Know the Details News in Hindi
एक्टर पंकज झा - फोटो : सोशल मीडिया

नुक्कड़ नाटक से की शुरुआत
अभिनेता पंकज झा ने 'पंचायत 2' में विधायक का किरदार बखूबी निभाया है। पंकज झा बिहार के सहरसा से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि वर्ष 1980-90 के दशक में अभिनेता सहरसा शहर में आहवान नाटय संस्था से जुडे थे। नुक्कड़ नाटकों के अलावा मंचीय नाटक में बतौर भी वह काम कर चुके हैं।

Who Is the Panchayat 2 MLA Chandra Kishor Know the Details News in Hindi
एक्टर पंकज झा - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टिंग से पहले पेंटर के रूप में बनाई पहचान
एक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए पंकज झा वर्ष  2000 में मायानगरी मुंबई आए। मुंबई आने से पहले उन्होंने कई पेंटिंग और स्केच भी बनाए थे, जो कई पत्र-पत्रिकाओं में छप चुके थे। उनकी बनाई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लग चुकी है। एक्टिंग से पहले वह बतौर पेंटर भी जाने जाते थे। पकंज झा 'चमेली', 'मातृभूमि', 'गुलाल', 'मंगल पांडेय',  'मथुरा सिटी आफ लव', 'ब्लैक बोर्ड', 'अतरंगी रे' जैसी तीस-चालीस फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने अधिकतर छोटी भूमिकाएं ही निभाईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who Is the Panchayat 2 MLA Chandra Kishor Know the Details News in Hindi
एक्टर पंकज झा - फोटो : सोशल मीडिया

'पंचायत 2'  ने दिलाई है पहचान
पकंज झा ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि जब वह फिल्मों में काम करने लगे थे तो उनके जिले के लोग उन्हें पहचानते ही नहीं थे। इस सीरीज ने पंकज झा को पहचान दिलाई है। उनका कहना है कि उन्हें टीवी सीरियल, वेब सीरीज देखना पसंद नहीं। यहां तक कि वह अपने किए हुए काम को भी देखना पसंद नहीं करते हैं। बता दें कि पंकज झा की नई वेब सीरीज 'निर्मल पाठक की घर वापसी' रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज किया गया है। इस सीरीज में पंकज ने माखन लाल पाठक का किरदार निभाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed