{"_id":"5bfa823cbdec2241b054d9a9","slug":"why-aishwarya-rai-not-in-akshay-kumar-and-rajinikanth-film-2-0-director-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2.0 में ऐश्वर्या राय को इस वजह से नहीं लिया गया, डायरेक्टर ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2.0 में ऐश्वर्या राय को इस वजह से नहीं लिया गया, डायरेक्टर ने किया खुलासा
Sun, 25 Nov 2018 04:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है । अक्षय और रजनीकांत जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं । फिल्म में अक्षय और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन नजर आएंगी । यह फिल्म 'रोबोट' की सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है ।
2 of 5
2.0
हाल ही में फिल्म को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। यहां करण जौहर भी मौजूद थे । करण ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है । फिल्म को लेकर सभी स्टार्स ने कई बातें शेयर की । डायरेक्टर शंकर ने बताया कि इस बार फिल्म में ऐश्वर्या राय को कयों नहीं लिया गया ।
3 of 5
2.0
बता दें कि 'रोबोट' में रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय दिखी थीं जबकि इस बार एमी जैक्सन को ले लिया गया । शंकर ने कहा, '2.0 की कहानी काफी अलग है । साथ ही इसमें किरदार भी पुरानी फिल्म से भिन्न हैं । मगर फिल्म में रोबोट में प्ले किए गए ऐश्वर्या के किरदार को मेंशन किया गया है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2.0 first song Tu Hi Re
माना जा रहा है इस फिल्म का कुल बजट 550 करोड़ है । इस फिल्म के वीएफएक्स पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए । हाल ही में फिल्म का एक रोमांटिक गाना रिलीज किया गया । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये गाना 20 करोड़ की लागत से बना है । ये फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी ।
विज्ञापन
5 of 5
2.0
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही 490 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह देखा जाए तो फिल्म ने अपने बजट के करीब पैसा निकाल लिया है। इसमें राइट्स और अडवांस बुकिंग के जरिए मिला कलेक्शन शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।