फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इमरान हाशमी की 'वॉय चीट इंडिया' बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम, 2 दिन में जुटाए इतने करोड़

Sun, 20 Jan 2019 01:01 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 20 Jan 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
why cheat india movie box office collection day 2
Cheat India - फोटो : instagram

एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) अपनी 'सीरियल किसर' की इमेज से लंबे समय से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म वॉय चीट इंडिया (Why Cheat India) इस शुक्रवार को रिलीज हो गई है। देश की शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार पर ये फिल्म आधारित है। 

why cheat india movie box office collection day 2
cheat india - फोटो : Instagram

फिल्म में इमरान हाशमी एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो पैसे लेकर अमीर स्टूडेंट्स को परीक्षाओं में पास कराते हैं। वॉय चीट इंडिया रिलीज से पहले अपने नाम को लेकर भी विवादों में रही। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा उसके बाद ये बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकी। फिल्म के दो दिन का कलेेक्शन सामने आ चुका है लेकिन आंकड़ों पर गौर करें तो फिल्म को विवादों का कोई फायदा नहीं मिला।

why cheat india movie box office collection day 2
cheat india - फोटो : instagram

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, 'फिल्म ने पहले दिन 1.71 करोड़ का बिजनेस किया है।' अब निगाहें वीकेंड पर है जिसके बाद इसका कलेक्शन बढ़ सकता है। अनुमान है इसका कलेक्शन 2 करोड़ तक रह सकता है। डायरेक्टर सौमिक सेन के निर्देशन में बनी वॉय चीट इंडिया का बजट करीब 25-30 करोड़ है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
why cheat india movie box office collection day 2
cheat india - फोटो : instagram

फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार, अतुल कास्बेकर और तनुज गर्ग ने मिलकर इसका निर्माण किया है। वहीं इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म की बात करें तो इसके अलावा वो मर्डर 4 में नजर आएंगे। साथ ही वो नेटफ्लिक्स सीरीज द बार्ड ऑफ ब्लड में भी दिखेंगे।

विज्ञापन
why cheat india movie box office collection day 2
Emraan Hashmi - फोटो : Instagram

इससे पहले प्रमोशन के दौरान जब इमरान हाशमी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी स्कूल में चीटिंग की है तो उन्होंने कहा था कि 'मैंने चीटिंग का एक्सपीरियंस किया है। हमारे स्कूल में पेपर लीक हुआ था। मैंने खरीदा नहीं था लेकिन मैंने कॉपी किया था। मैंने कॉपी इसलिए किया था क्योंकि मैं प्रैशर में था कि कहीं मैं फेल न हो जाऊं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed