सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सिनेमाघरों से उतरने के कगार पर पहुंचीं 'वॉय चीट इंडिया', बजट तक नहीं निकाल पाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 24 Jan 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
why cheat india movie box office collection day 5
Why Cheat India - फोटो : social media

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर फिल्म वॉय चीट इंडिया (Why Cheat India) इस शुक्रवार 18 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म में इमरान हाशमी ने राकेश सिंह नाम के शख्स का किरदार निभाया है। राकेश सिंह पैसे लेकर स्टूडेंट्स को मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा पास करवाने का काम करता है।

Trending Videos
why cheat india movie box office collection day 5
Why Cheat India - फोटो : social media

वॉय चीट इंडिया (Why Cheat India) के साथ 3 और फिल्में रिलीज हुईं- रंगीला राजा (Rangeela Raja), फ्रॉड सैंय्या (Fraud Saiyaan) और बॉम्बेरिया (Bombairiya)। चारों ही फिल्में दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रहीं। इमरान हाशमी की फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए, हालांकि दर्शकों का इसे ठंडा रिस्पॉन्स मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
why cheat india movie box office collection day 5
Why Cheat India - फोटो : file photo

माना जा रहा था वॉय चीट इंडिया वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने अभी तक केवल 7.50 करोड़ ही जुटा पाई है जबकि इसका बजट 25-30 करोड़ रुपये है। निर्देशक सौमिक सेन (Soumik Sen) की फिल्म में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के साथ श्रेया धनवंतरी (Shreya Dhanwanthary) और स्निग्धा चटर्जी (Snighadeep Chatterjee) मुख्य भूमिका में हैं।

why cheat india movie box office collection day 5
Why Cheat India - फोटो : social media

रिलीज से पहले फिल्म अपने नाम को लेकर विवादों में घिरी रही। फिल्म का नाम पहले चीट इंडिया था जिस पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई। बाद में मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर वॉय चीट इंडिया किया। ये फिल्म देश की शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार की कहानी पर आधारित है।

विज्ञापन
why cheat india movie box office collection day 5
Manikarnika: The Queen of Jhansi - फोटो : social media

25 जनवरी को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) रिलीज होगी। 125 करोड़ के बजट में बनी कंगना रनौत की इस फिल्म की काफी चर्चा है। मणिकर्णिका की रिलीज के बाद ज्यादातर सिनेमाघरों से वॉय चीट इंडिया का उतरना तय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed