सब्सक्राइब करें

बड़े बजट की फिल्में क्यों हो जाती हैं फ्लॉप, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 31 Jan 2019 07:39 AM IST
विज्ञापन
why the big bollywood budget film has been flopped, here is the reasion
फिल्में - फोटो : social media
बजट 2019 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल 1 फरवरी 2019 को बजट पेश करेंगे। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली अभी अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे हैं। इस वजह से वित्त मंत्रालय का कार्यभार फिलहाल रेल मंत्री पीयूष गोयल देख रहे हैं। बॉलीवुड के लिए भी बजट बहुत मायने रखता है। साल 2018 बजट के हिसाब से फिल्मों के लिए खराब है क्योंकि बड़े बजट वाली ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों ने नकार दिया। आखिर क्या थी इन फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह?

 
Trending Videos
why the big bollywood budget film has been flopped, here is the reasion
RACE 3
1. भारी भरकम बजट के साथ बनी 'रेस 3' साल 2018 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक रही। 'रेस' और 'रेस 2' की दमदार कहानी और सस्पेंस के चलते दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीद थी। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई। सलमान खान, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे स्टार्स भी इस फिल्म की नैया पार नहीं लगा पाए।

180 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म दुनियाभर में कुल 303 करोड़ की कमाई कर पाई जबकि इस फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
why the big bollywood budget film has been flopped, here is the reasion
fanney khan

2. एक मध्यवर्गीय शख्स की ईर्द-गिर्द बुनी फिल्म 'फन्ने खां' दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं हो पाई। फिल्म की कहानी इतनी उलझी हुई थी दर्शक कनेक्ट नहीं कर पाए। अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर और बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव के होते हुए भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। इमोशन और कॉमेडी के तड़के के साथ बनी इस फिल्म की कुल कमाई करीब 16 करोड़ रुपए रही जबकि इसको बनाने में करीब 38 करोड़ रुपए का खर्च आया था। 

why the big bollywood budget film has been flopped, here is the reasion
thugs of hindostan

3. ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को अगर 2018 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म कहा जाए तो गलत नहीं होगा। बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म होने के बावजूद भी ये फिल्म कमाल नहीं कर पाई। आमिर और अमिताभ जैसे सुपर स्टार होते हुए यह फिल्म दर्शकों को सिनेमा घरों तक खींचने में नाकामयाब रही। फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स को दर्शकों ने मजाकिया बताया। झूली हुई कहानी के साथ रिलीज हुई यह फिल्म मात्र 310 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई जबकि इस फिल्म के ऊपर करीब 335 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

विज्ञापन
why the big bollywood budget film has been flopped, here is the reasion
zero - फोटो : twitter

4. 2018 का साल तीनों खान्स के लिए बेहद खराब रहा। साल के शुरुआत में 'रेस 3', बीच में 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के बाद शाहरुख खान की जीरो ने भी इस सिलसिले को जारी रखा। किंग खान को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। इस फिल्मों को लेकर फिल्म क्रिटिक भी दो हिस्सों में बंट गए और इसका बुरा नतीजा हुआ। फिल्म को मिले निगेटिव कमेंट्स की वजह से भारी नुकसान हुआ। डिफरेंट कहानी होने बावजूद फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पाई। 200 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म अपनी पूरी कमाई भी नहीं निकाल पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed