फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uuchai: 'ऊंचाई' की ऑनलाइन रिलीज को लेकर कोई योजना नहीं, फिल्म से जुड़ी टीम ने की दर्शकों से भावुक अपील

Wed, 07 Dec 2022 12:49 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 07 Dec 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
why uunchai directors said film will not streaming on ott Amitabh Bachchan Anupam Kher starrer movie
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में 'दोस्ती' के इर्द-गिर्द कई सारी फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन निर्देशक सूरज बड़जात्या ने जब दोस्ती पर फिल्म बनाई तो उनका अंदाज अलहदा रहा। सूरज बड़जात्या की मल्टीस्टारर फिल्म 'ऊंचाई' दोस्ती पर एक जीवंत और खूबसूरत फिल्म है। यह फिल्म उम्र के एक पड़ाव पर पहुंच चुके चार दोस्तों के इर्द-गिर्द बनी है।

why uunchai directors said film will not streaming on ott Amitabh Bachchan Anupam Kher starrer movie
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

11 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर दर्शकों का रेस्पॉन्स बेहद पॉजिटिव रहा है। दर्शक वर्ग में फिल्म को काफी पसंद किया गया। फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को यह साफ कर दिया है कि फिल्म कुछ समय तक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं होगी, क्योंकि वे चाहते हैं कि यह फिल्म थियेटर में लंबे समय तक देखी जाए।

यह भी पढ़ें: विवेक अग्निहोत्री को दिल्ली हाईकोर्ट से मांगनी पड़ी माफी, जानिए क्या है वजह

why uunchai directors said film will not streaming on ott Amitabh Bachchan Anupam Kher starrer movie
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोडक्शन टीम द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक बयान में, कलाकारों समेत पूरी टीम ने हिंदी भाषा की इस फिल्म को दर्शकों द्वारा मिल रहे प्यार के लिए धन्यवाद दिया। टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा - 'फिल्म को प्रत्येक दर्शक से मिल रहे प्यार के लिए धन्यवाद, दर्शक अपने परिवार और प्रियजनों के साथ थिएटर गए और 'ऊंचाई' को बिग स्क्रीन अनुभव बनाने में योगदान दिया'।

विज्ञापन
विज्ञापन
why uunchai directors said film will not streaming on ott Amitabh Bachchan Anupam Kher starrer movie
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोडक्शन टीम ने आगे पोस्ट में लिखा - 'फिल्म अपनी रिलीज के चार हफ्ते बाद भी थिएटर पर लगी हुई है। एक यूनिट के रूप में हमें गर्व की अनुभूति हो रही है। हमारी हार्दिक कामना है कि फिल्म लंबे वक्त तक थिएटर पर लगी रहे और दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहे। फिलहाल मेकर्स की फिल्म को ऑनलाइन माध्यमों पर रिलीज करने की कोई योजना नहीं है'। तो वहीं टीम ने दर्शकों से आग्रह करते हुए लिखा- आज ही बाहर निकलें, अपने पास के एक थिएटर में जाएं। परिवार और दोस्तों को साथ ले जाएं। टिकट खरीदने के अनुभव को फिर से जीएं। 'ऊंचाई' का जश्न मनाएं! सिनेमाघरों को फिल्मों के प्रति अपने प्यार की महक से भर दें। निर्माताओं के रूप में, आपका मनोरंजन ही हमारी प्रेरणा है।आपसे सिनेमाघरों में मिलते हैं।"

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से पहले शिल्पा शिरोडकर को ऑफर हुआ था छैंया-छैंया गाना, इस वजह से हुईं रिजेक्ट

विज्ञापन
why uunchai directors said film will not streaming on ott Amitabh Bachchan Anupam Kher starrer movie
ऊंचाई फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म चार बुजुर्ग दोस्तों की कहानी है, जो अपने एक दोस्त की आखिरी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए माउंट एवरेस्ट की यात्रा पर निकलते हैं। हालांकि, बड़ी उम्र के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यात्रा के दौरान उन्हें कई तरह के इमोशनल, पर्सनल, स्प्रिचुअल एक्सपीरियंस होते हैं। इस दौरान वे फिजिकल प्रॉब्लम्स से भी जूझते हैं, लेकिन तमाम मुश्किलों के बाद मंजिल पा ही लेते हैं। बता दें कि फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेन्जोंगपा द्वारा अभिनीत, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीती चोपड़ा जैसे सितारे मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। तो वहीं फिल्म 'ऊंचाई' ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें:  तो क्या अर्जुन संग शादी नहीं करेंगी मलाइका? शो में फ्यूचर प्लान को लेकर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed