फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों सलमान खान को पिटवाना चाहती है वीएचपी, किया है 2 लाख के इनाम का ऐलान

Fri, 01 Jun 2018 11:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 01 Jun 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
why vhp associates announces reward of rs 2 lakh for beating salman khan here is the truth
Salman Khan

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के नए संगठन 'हिंदू ही आगे' के आगरा इकाई के प्रमुख गोविंद पाराशर ने बीते गुरुवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को सबके सामने पीटने वाले किसी भी शख्स को 2 लाख रुपये ईनाम में देने का ऐलान किया है। दअसल गोविंद पाराशर ने सलमान खान पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि सलमान खान का प्रॉडक्शन हाउस एक नई फिल्म बना रहा है जिसका नाम उन्होंने 'लवरात्रि' रखा है। पाराशर का आरोप है कि फिल्म को जानबूझकर हिंदू त्यौहार नवरात्रि के दौरान रिलीज करने का फैसला किया गया है। 

why vhp associates announces reward of rs 2 lakh for beating salman khan here is the truth
आयुष शर्मा

इससे पहले सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा के किस सीन पर आपत्ति जता चुके हैं। खबर थी कि फिल्म के डायरेक्टर अभिराज मीनावाला हीरो आयुष और एक्ट्रेस वरीना के बीच एक किसिंग सीन शूट करना चाहते थे। उनका कहना था कि कहानी के लिए यह जरूरी है लेकिन सलमान ने डायरेक्टर को ऐसा करने से मना कर दिया। सलमान खान का कहना है कि लवरात्री एक पारिवारिक फिल्म बने। आयुष के किस सीन पर आपत्ति के पीछे एक वजह अर्पिता खान भी हो सकती हैं। सलमान नहीं चाहते कि उनकी बहन के पति को लोग फिल्मों में लिपलॉक करते देखें।

why vhp associates announces reward of rs 2 lakh for beating salman khan here is the truth
सलमान की फिल्म 'लवरात्रि' के खिलाफ आगरा में प्रदर्शन करते हिंदू ही आगे के कार्यकर्ता - फोटो : PTI

वहीं पाराशर और संगठन के अन्य कार्यकर्ता बीते गुरुवार को भगवान टॉकीज पहुंचे थे और सलमान खान की फिल्मों के पोस्टर जला दिए थे। उन्होंने सलमान खान और फिल्म लवरात्रि के खिलाफ नारे भी लगा थे। पाराशर ने कहा, 'सलमान खान 'नवरात्रि' को विकृत कर फिल्म बना रहे हैं। 'नवरात्रि' एक धार्मिक त्यौहार है जिसके साथ करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। हम सलमान खान के ऐसे इरादों की निंदा करते हैं और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं। अगर फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाने की इजाजत दी गई तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
why vhp associates announces reward of rs 2 lakh for beating salman khan here is the truth
आयुष शर्मा
पाराशर ने चेतावनी दी और कहा- 'हम हिंदू भावनाओं को आघात पहुंचाने को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हिंदू ही आगे के शहर इकाई अध्यक्ष के तौर पर मैंने ऐलान किया है कि फिल्म अभिनेता सलमान खान को सार्वजनिक रूप से पीटने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपये का इनाम दूंगा।' पाराशर ने आगे कहा- 'सेंसर बोर्ड को इस फिल्म को रिलीज करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। अगर सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दी जाती है तो सिनेमाघरों को जला दिया जाएगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed