{"_id":"5bb9960a867a556826120e01","slug":"widows-of-farmers-protest-against-tanushree-dutta-in-maharashtra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री दत्ता के खिलाफ सड़क पर उतरीं किसान महिलाएं, बोलीं-नाना पाटेकर पर लगे आरोप झूठे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री दत्ता के खिलाफ सड़क पर उतरीं किसान महिलाएं, बोलीं-नाना पाटेकर पर लगे आरोप झूठे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता का विवाद धीरे-धीरे राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बनता जा रहा है। राज ठाकरे की पार्टी 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' द्वारा आलोचना झेलने के बाद अब तनुश्री दत्ता के खिलाफ किसान महिलाओं ने भी मोर्चा खोल दिया है, जिससे तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप राजनीतिक और सामाजिक रूप लेता जा रहा है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो तनुश्री द्वारा एक्टर नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने पर महाराष्ट्र के किसानों की विधवाओं ने प्रदर्शन किया है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में प्रदर्शन कर रहीं इन महिलाओं ने नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री दत्ता के आरोपों को न केवल झूठा करार दिया बल्कि प्रदर्शक के दौरान उनकी तस्वीरों को भी महिलाओं ने जलाया है।
किसानों की विधवाओं ने प्रदर्शन करते हुए यह भी कहा है- 'नाना पाटेकर ने हमारी एक भाई के रूप हमेशा मदद की है। उसके खिलाफ ऐसे आधारहीन आरोप अस्वीकार्य हैं।' इन महिलाओं के प्रदर्शन के बाद तनुश्री-नाना पाटेकर का यह मामला राजनीतिक रूप ले सकता है। वहीं इस मामले में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए शनिवार को नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी शिकायत में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के अलावा डांसर डायरेक्टर गणेश आचार्य पर भी आरोप लगाए हैं। वहीं शनिवार को जयपुर से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाऊसफुल 4’ की शूटिंग कर मुंबई लौटे नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के आरोपों को पूरी तरह से झूठा बताया था। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले पर जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देंगे।
Maharashtra: Widows of farmers in Yavatmal's Pandharkavada staged a protest against Tanushree Dutta yesterday. They also burnt Dutta's pictures. A protester said, "Nana Patekar has helped us as a brother & such baseless allegations against him are unacceptable." pic.twitter.com/XyDpNcrzL3
— ANI (@ANI) October 6, 2018
विज्ञापन
आपको बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने पिछले हफ्ते मीडिया के सामने आते हुए कहा है कि साल 2008 में एक फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। वहीं साल 2015 में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म 'चॉकलेट' की शूटिंग के दौरान ऐसा ही कुछ किया था।