फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: विकिपीडिया ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को बताया काल्पनिक, नाराज निर्देशक ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 02 May 2022 01:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 02 May 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
Wikipedia told The Kashmir Files film inaccurate and associated with conspiracy Vivek Agnihotri said  you forgot this
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म में 1990 के दौरान हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी को काफी बारीकी से दिखाया गया था, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। हालांकि, फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ। कई लोगों ने इस फिल्म को मुस्लिम विरोधी कहा। तो कुछ लोगों ने ये भी कहा कि इतने समय बाद इस मुद्दे को क्यों उठाया जा रहा है। इन सबके बीच अब विकिपीडिया पर भी फिल्म को लेकर लिखा गया है, जिसे देखकर विवेक अग्रिहोत्री भड़क गए हैं और उन्होंने इस पर सख्त जवाब दिया है।

Wikipedia told The Kashmir Files film inaccurate and associated with conspiracy Vivek Agnihotri said  you forgot this
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विकिपीडिया के पेज पर लिखी ये बात
दरअसल, विकिपीडिया पर 'द कश्मीर फाइल्स' को एक काल्पनिक कहानी बताया गया और ये बात विवेक अग्निहोत्री को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। विकिपीडिया के पेज पर लिखा है, 'साल 2022 में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' एक भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म है, जिसे विवेक अग्निहोत्री ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में कश्मीर के विवादित इलाके से कश्मीरी हिंदुओं के विस्थापन की काल्पनिक कहानी दिखाई गई है। साल 1990 में हुए विस्थापन को सामूहित नरसंहार दिखाया गया है, जिसके बारे में ज्यादातर ऐसा सोचा जाता है कि यह गलत और षडयंत्र पर बनी कहानियों पर आधारित है।'
 

Wikipedia told The Kashmir Files film inaccurate and associated with conspiracy Vivek Agnihotri said  you forgot this
विवेक अग्निहोत्री, शरद पवार - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने लगाई फटकार
विवेक अग्निहोत्री ने विकिपीडिया के पेज का स्क्रीनशॉर्ट ट्वीट किया है, जिसके साथ ही उन्होंने विकिपीडिया को फटकार लगाई है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्यारे, विकिपीडिया, आप इसमें इस्लामोफोबिया, प्रोपेगैंडा, संघी और कट्टर जैसे शब्दों को जोड़ना भूल गए हैं। आप अपनी धर्मनिरपेक्ष पहचान खोते जा रहे हैं। जल्दी इसे और एडिट करें।' विवेक अग्निहोत्री ने अपना ये ट्वीट विकिपीडिया को टैग भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wikipedia told The Kashmir Files film inaccurate and associated with conspiracy Vivek Agnihotri said  you forgot this
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
अब ये फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआती दिनों में कुछ खास कमाई नहीं की थी लेकिन धीरे-धीरे इस फिल्म ने फैंस का दिल जीत लिया, जिसके बाद फिल्म की कमाई ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए। 'द कश्मीर फाइल्स' ने 330 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है और अब विवेक अग्निहोत्री 'द दिल्ली फाइल्स' बनाने की तैयारी में हैं। निर्देशक ने अपनी इस फिल्म का एलान कर दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed