पिछले लंबे वक्त से अरबाज खान के साथ जॉर्जिया एंड्रियानी रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में ऐसा सुनने को मिला था कि अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 में नजर आएंगी। ऐसे में अब जॉर्जिया ने इस बारे में अपनी बात रखी है।
'दबंग 3' में नजर आएंगी अरबाज की गर्लफ्रेंड ? जॉर्जिया एंड्रियानी ने किया ये खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल ऐसा सुनने को मिला था कि अरबाज को डेट करने वालीं जॉर्जिया उनके बैनर से ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी। लेकिन जॉर्जिया ने मीडिया से बात करते हुए यह साफ कर दिया है कि वो सलमान खान के साथ दबंग 3 में नजर नहीं आएंगी।
जॉर्जिया कहती हैं- 'मुझे अरबाज खान और सलमान खान की इस फिल्म सीरीज से बहुत प्यार है लेकिन मैं इसका हिस्सा नहीं हैं। दोनों इस सीरीज को और बड़ा करने में काफी मेहनत कर रहे हैं। हो सकता है कि एक दिन मैं इसका हिस्सा बन जाऊं लेकिन दबंग 3 में मैं काम नहीं कर रही हूं।'
वहीं आगे जॉर्जिया ने कहा- 'मुझे दबंग 3 की मेकिंग का हिस्सा बनकर काफी मजा आ रहा है। मैं इस फिल्म को दिसम्बर में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।' इसके आगे जॉर्जिया ने फिल्मी पर्दे के सफर के बारे में भी बात की।
पढ़ें: दबंग 3 के सेट से लीक हुए सलमान-सोनाक्षी के फोटोज, मोबाइल बैन करवाने का आइडिया हुआ फेल
जॉर्जिया ने तमिल वेब सीरीज से अदाकारी में कदम रखने का फैसला किया है। इस बारे में जॉर्जिया ने कहा- 'मैंने इस वेब सीरीज को इसलिए चुना है क्योंकि इसमें मेरा किरदार बहुत ही अच्छा है। इस किरदार को निभाने के लिए मुझे खुद को चैलेंज करना पड़ेगा। मैं इसे पर्दे पर निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं।'
पढ़ें: शादी के बाद पूजा बत्रा ने पति नवाब को दिया ऐसा सरप्राइज, दबंग-3 की पूरी स्टारकास्ट हो गई हैरान