{"_id":"62427f7a7e8eb91cac32f8d2","slug":"will-smith-s-oscar-night-punch-chris-rock-when-shah-rukh-khan-insulted-by-neil-nitin-mukesh-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: जब बिना थप्पड़ मारे नील नितिन मुकेश ने सैफ और शाहरुख को समझाए संस्कार, पुरस्कारों के दौरान मजाक करने की बॉलीवुड में पुरानी प्रथा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: जब बिना थप्पड़ मारे नील नितिन मुकेश ने सैफ और शाहरुख को समझाए संस्कार, पुरस्कारों के दौरान मजाक करने की बॉलीवुड में पुरानी प्रथा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 29 Mar 2022 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Neil Nitin Mukesh Insults Shahrukh Khan
- फोटो : Sony
Link Copied
94वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी वजह से विवाद खड़ा हो गया है। सेरेमनी को होस्ट कर रहे कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन को लेकर मजाक किया, फिर क्या था स्मिथ ने स्टेज पर जाकर ही क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दुनिया भर से लोग इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। कंगना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- अगर उनके परिवार के साथ कोई ऐसा करता तो वे भी स्मिथ की तरह ही थप्पड़ जड़ देतीं। फिलहाल इस मामले में विल स्मिथ ने माफी मांग ली है।
Trending Videos
2 of 6
नील नितिन मुकेश
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म पुरस्कारों में भी कलाकारों या उनके परिजनों का मजाक बनाने की परंपरा रही है। नील नितिन मुकेश ने एक बार अपने पिता और दादा के नाम का मजाक उडा़ने पर शाहरुख खान और सैफ अली खान को खूब खरी- खोटी सुनाई थी। यह मामला एक अवॉर्ड शो के दौरान का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सैफ अली खान, शाहरुख खान
- फोटो : Sony
वीडियो में आप देख सकते हैं शाहरुख खान और सैफ अली खान अवॉर्ड नाइट को होस्ट कर रहे हैं और इस दौरान शाहरुख ऑडियंस में बैठे एक्टर नील नितिन मुकेश से कहते हैं कि मुझे तुमसे एक सवाल पूछना है। इसके बाद शाहरुख नील से पूछते हैं तुम्हारा नाम है नील नितिन मुकेश। भैया सरनेम कहां पर है? यह तो सारे फर्स्ट नेम हैं। तुम्हारा कोई सरनेम क्यों नहीं है। हम सभी का है।'
4 of 6
Neil Nitin Mukesh
- फोटो : Sony
शाहरुख की इस बात को सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं।' हालांकि ये बात नील को बुरी लग जाती है और वह शाहरुख को जवाब देते हुए कहते हैं, 'बहुत अच्छा सवाल है सर, शुक्रिया शाहरुख और सैफ सर लेकिन क्या मैं थोड़ी सी इजाजत ले सकता हूं कुछ बोलने के लिए?' नील कहते हैं, 'असल में मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक बेइज्जती है। यह ठीक नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि आप दोनों के लिए इस तरह का सवाल करना बहुत घटिया बात है, हमेशा इस तरह से फिल्म सेट के पोडियम पर खड़े होकर मजाक बनाना।'
विज्ञापन
5 of 6
नील नितिन मुकेश, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
नील नितिन मुकेश यहीं नहीं रुकते वह दर्शकों से माफी मांगते हुए कहते हैं, 'मैं निजी तौर पर इसे एक बेइज्जती के तौर पर देखता हूं। मुझे लगता है कि आप दोनों को बस चुप हो जाना चाहिए। मुझे किसी सरनेम की जरूरत नहीं है। मैंने बहुत मेहनत की है जिसकी वजह से मैं यहां पर सबसे आगे की 10 लाइनों में बैठा हुआ हूं और मुझसे शाहरुख खान और सैफ अली खान की ओर से सवाल पूछा जा रहा है। आप दोनों बस चुप रहिए।' नील नितिन मुकेश ने इस घटना के बाद शाहरुख को थप्पड़ तो नहीं जड़ा लेकिन बिना थप्पड़ मारे ही संस्कार जरूर सिखा दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।