फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज के एक माह बाद ही दिव्यांगों को भी खुश कर गया 'संजू', नई तकनीक ने बनाया 'सक्षम'

Fri, 03 Aug 2018 02:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
With the help of Audio description track blind people watched Ranbir Kapoor film Sanju
sanju screening
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। इस फिल्म की अब तक की कमाई 340 करोड़ से भी ज्यादा है। रिलीज से अभी तक 'संजू' ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और अब इस फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है जिसे जानने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी।
With the help of Audio description track blind people watched Ranbir Kapoor film Sanju
sanju
दिव्यांगों को फिल्म देखने के लिए करीब 4 से 6 महीनों का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। फिल्म रिलीज के महज एक महीने बाद ही दिव्यांगों को 'संजू' फिल्म देखने का मौका मिला। यह सब कुछ ऑडियो डिसक्रिप्शन ट्रैक की वजह से हो पाया है। अक्सर दिव्यांग फिल्म के डायलॉग, एक्शंस और चेहरे के भावों को समझ नहीं पाते हैं ऐसे में यह रिकॉर्डेड ऑडियो डिसक्रिप्शन ट्रैक उनकी मदद करेगा। इस ट्रैक की वजह से दिव्यांग फिल्म को अच्छे से समझ पाएंगे।
With the help of Audio description track blind people watched Ranbir Kapoor film Sanju
sanju
ऑडियो डिसक्रिप्शन ट्रैक के जरिए दिव्यांग फिल्म के गैर मौखिक भागों को भी आसानी से समझ पाएंगे। भारत में महज 7 साल पहले ऑडियो डिसक्रिप्शन ट्रैक आया है जिसमें 'सक्षम' एनजीओ का बहुत बड़ा योगदान है।एक्सल सिनेमा ऐप के माध्यम से 'संजू' फिल्म को दिव्यांग जल्दी देख पाए जो कि उनकी जिंदगी में किसी बड़े बदलाव से कम नहीं है। 'संजू' फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर में ज्यादा संख्या में दिव्यांग मौजूद थे। 'संजू' फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर में दिव्यांगों ने ऑडियो डिसक्रिप्शन यूं कहें कि एक्सएल सिनेमा ऐप को एक्टिव किया और एन्जॉय करते हुए फिल्म देखी। ऑडियो डिसक्रिप्शन की खासियत है कि दिव्यांग साधारण लोगों के साथ भी फिल्म देख सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
With the help of Audio description track blind people watched Ranbir Kapoor film Sanju
sanju
ऑडियो डिसक्रिप्शन ट्रैक के बारे में बात करते हुए 'सक्षम' एनजीओ की को-फाउंडर रुम्मी सेठ ने कहा - 'इस माध्यम के जरिए दिव्यांग भी आम लोगों के साथ जुड़ाव महसूस किया। संजू फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर में ज्यादा संख्या में दिव्यांग मौजूद थे। सभी दिव्यांगों ने ऑडियो डिसक्रिप्शन का इस्तेमाल किया और संजू फिल्म को एन्जॉय किया। ऑडियो डिसक्रिप्शन दिव्यांगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।' आपको बता दें, 'संजू' फिल्म संजय दत्त की बायोपिक है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed