{"_id":"5b63ed154f1c1bac7d8b6171","slug":"salman-khan-ignored-priyanka-chopra-mother-madhu-chopra-in-manish-malhotra-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका से भड़के सलमान ने मां से लिया बदला, मनीष मल्होत्रा के शो में किए बर्ताव से हुआ इशारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका से भड़के सलमान ने मां से लिया बदला, मनीष मल्होत्रा के शो में किए बर्ताव से हुआ इशारा
Fri, 03 Aug 2018 01:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman and priyanka
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा ने जब से 'भारत' फिल्म से किनारा किया है तब से प्रियंका और सलमान के बीच कुछ ठीक नहीं है। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में मनीष मल्होत्रा के शो के दौरान दबंग खान का प्रियंका की मां के साथ किया गया बर्ताव इस ओर इशारा कर रहा है।
2 of 5
manish malhotra show
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में मुंबई में फैशन शो रखा था जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। इस शो के स्टॉपर सलमान खान और कटरीना कैफ थे जिन्होंने मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़ों के साथ रैंप वॉक किया। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा की मां भी आई थीं।
3 of 5
madhu chopra
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में मधु चोपड़ा करीब 9: 30 बजे पहुंची थीं। मधु चोपड़ा मनीष को बधाई देने के लिए स्टेज के पीछे गई थी जहां पर सलमान और कटरीना रैंप वॉक करने की तैयारी कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो सलमान ने जैसे ही प्रियंका की मां को देखा तो मुंह मोड़ लिया और कटरीना से बातों में लग गए। इस घटना के बाद से कहा जा रहा है कि सलमान ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को नजरअंदाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
सलमान के इस बर्ताव को प्रियंका से दबंग खान की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा सलमान के साथ 'भारत' फिल्म में नजर आने वाली थी। बाद में प्रियंका ने 'भारत' फिल्म छोड़ दी।कहा जा रहा था कि प्रियंका के इस फैसले से सलमान उनसे खफा है। हालांकि 'भारत' फिल्म को छोड़ने को लेकर पहले ऐसा कहा जा रहा था कि प्रियंका की शादी इसकी वजह है लेकिन बाद में ऐसी खबरें आने लगी कि प्रियंका स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra and farhan akhtar
कहा जा रहा है कि 'भारत' फिल्म में तब्बू, दिशा पाटनी और नोरा फतेही भी हैं। इस बात से प्रियंका बिल्कुल खुश नहीं थी जिस वजह से उन्होंने 'भारत' फिल्म को छोड़ने का फैसला किया। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार साल 2016 में आई फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आई थी। इसके बाद प्रियंका हॉलीवुड सीरियल 'क्वांटिकों' की शूटिंग में व्यस्त हो गई थी। 'भारत' फिल्म से प्रियंका लंबे समय बाद बाॉलीवुड में वापसी करने जा रही थीं। फिलहाल प्रियंका फरहान अख्तर के साथ 'द स्कॉई इज पिंक' फिल्म में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।