फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बी बोले- हर बार मर्द गलत नहीं होता, कई बार औरतें भी फंसा देती हैं

Mon, 19 Sep 2016 08:43 PM IST
अमित कर्ण, अमर उजाला, मुंबई
अमित कर्ण, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 19 Sep 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
women also trap men says amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन अपनी हालिया फिल्म पिंक को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में महिलाओं के अधिकारों की बात की गई है। अमिताभ फिल्म के जरिए महिलाओं के हक

के लिए आवाज उठा रहे हैं। चाहे वो चिट्ठी लिखना हो या सिर्फ महिलाओं के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखना। अमिताभ बच्चन महिलाओं के प्रति खराब सोच रखने वाले लोगों की आलोचना रहे हैं, लेकिन उनका यह भी मानना है कि हर बार मर्द ही गलत नहीं होता है, कई बार महिलाएं भी कानून का दुरुपयोग करती हैं। अमर उजाला से बातचीत में बॉलीवुड के महानायक ने और भी कई अहम बातें कहीं।  

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें अमिताभ बच्चन के बेबाक जवाब। 

अमिताभ बच्चन बोले, औरतें भी मर्दों को फंसाती हैं

women also trap men says amitabh bachchan
मृत्युदंड बहस का मुद्दा है 
अमिताभ बच्चन ने कहा कि मृत्युदंड पर बहस जारी है, उस पर कार्रवाई करना कानून का काम है। रेप की स्थिति दिखती है जबकि छेड़छाड़ तो इनविजिबिल सा होता है। उन्होंने कहा कि मृत्युदंड के मुद्दे पर दो-तीन तरह के विचार हैं। जब यह कहा जाता है कि किसी ने किसी का कत्ल कर दिया तो हत्यारे को फांसी पर लटका देना चाहिए।
''लिहाजा हत्यारे को गुनहगार साबित करने की प्रक्रिया शुरू होती है। अदालत में तारीख पर तारीख मिलती रहती है। अपराधी के सिर पर मौत की तलवार झूलती रहती है। वह डर के साये में जीता रहता है कि कब उसकी फांसी की तारीख तय हो जाए? 

कई बार केस दो-तीन साल लंबा खिंच जाता है। तब तक हर पल वह घुट-घुट कर मर रहा होता है। ऐसे में यह सजा क्या किसी हत्या से कम खतरनाक है? यह मेरी दलील नहीं है, पर एक तर्क अलग है। वह यह कहता है कि हत्यारे ने तो एक झटके में किसी को मार दिया। मरने वाले को मालूम पड़ने से पहले, लेकिन जब सिस्टम हत्यारे को सजा सुना चुका है। हत्यारे का मालूम है कि उसकी मौत तय है तो हममें और हत्यारे या बलात्कारी में फर्क क्या रहा? यह बहुत बड़ा सवाल है।''

अमिताभ बच्चन बोले, औरतें भी मर्दों को फंसाती हैं

women also trap men says amitabh bachchan
औरतें भी फंसाती हैं मर्दों को
'''कानून तो बन ही रहे हैं। ढेर सारे नियम भी हैं बलात्कारियों के खिलाफ। हालांकि कई जगह कानून का दुरुपयोग भी होता है। मर्दों की दलील है कि औरतों के लिए तो कानून हैं, मगर मर्दों की सुरक्षा के लिए कोई नियम नहीं। कई ऐसे मामले आए हैं, जहां औरतों ने मर्दों को झूठे आरोप में फंसाया है। आरोपी अंदर कर दिया। 

जब तक आरोप साबित नहीं होते, तब तक वह जेल में सड़ चुका होता है। मेरे भी कुछ दोस्तों ने मुझसे कहा कि उनके दोस्तों को कुछ औरतों ने छेड़छाड़ के आरोप में झूठा अंदर करवाया। वे सालों जेल में पड़े रहे।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन बोले, औरतें भी मर्दों को फंसाती हैं

women also trap men says amitabh bachchan
स्वीडन भी समस्या से जूझ रहा
''जिन शहरों में अचानक अमीरी आई, वहां कई किस्म के अपराध पनपे। औरतों पर यौन हमले भी बढ़े। खासकर दिल्ली और पश्चिमी यूपी, हरियाणा के इलाके। सिर्फ इस वजह से पिंक की कथाभूमि यानी लोकेल दिल्ली रखा गया? 

बिग बी ने जवाब दिया, 'मैं इस बात से पूरी तरह सहमत नहीं हूं। कथाभूमि इरादतन दिल्ली में नहीं रखी गई। यह किसी के जहन में नहीं था कि दिल्ली में छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं, इसलिए हमारी कहानी दिल्ली में ही होगी। ऐसी घटनाएं हर कोने से सुनने को मिलती हैं। चाहे कलकत्ते में हो या उत्तर प्रदेश में। महाराष्ट्र से भी कभी-कभार सुनने को मिलती हैं। ऐसा पूरे देश में हो रहा है। यह चिंता का विषय है। 

यह समस्या विदेशों में भी व्याप्त है। पिंक देखने के बाद शुजित सरकार को स्वीडन से कॉल आए कि ऐसी फिल्में वहां भी दिखाई जानी चाहिए। वहां भी लड़कियों पर यौन हमले बहुत ज्यादा होते हैं। बहरहाल, शुजित पहले इसे बंग्ला में ही बनाना चाहते थे, पर बाद में डिसाइड हुआ कि इसे राष्ट्रीय स्तर पर बनाया जाए। समस्या को बड़े स्तर पर एड्रेस किया जाए।

फिर रितेश शाह फिल्म से जुड़े। वे कश्मीर से हैं, पर दिल्ली में थिएटर कर चुके हैं। शुजित 20 साल दिल्ली में रह चुके हैं। उनकी आंखों के सामने वैसी घटनाएं घटीं। शुजित ने दिल्ली, कोलकाता व अन्य इलाकों से ऐसी घटनाओं का पुलिंदा तैयार रखा था। नतीजतन, ऐसे मामलों को सिर्फ दिल्ली तक समेटना जायज नहीं।'
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन बोले, औरतें भी मर्दों को फंसाती हैं

women also trap men says amitabh bachchan
आंदोलन का हो चुका है आगाज
''इस फिल्म की वजह से लड़कियों के चरित्र पर सवाल उठाने वाले लोग की सोच बदल रही है। एक मूवमेंट सा हो रहा है। कई लड़कियों के फोन व संदेश हम लोगों को आए कि वे अन्याय के सामने झुकने वाली नहीं। कुछ ऐसी ही हवा बागबान के समय उठी थी। डायरेक्टर रवि चोपड़ा को रात दो बजे लंदन से किसी का फोन आया था। उसने रवि चोपड़ा से कहा कि उसके माता-पिता भी लंदन में ही रहते हैं, पर वह 25 सालों से उनसे मिलने नहीं गया। फिल्म देखने के बाद वह अपने माता-पिता से मिलने  जा रहा है। पिंक ने भी राष्ट्रव्यापी बहस छेड़ी है। उस पर हर उम्र वर्ग अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।'' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed