{"_id":"56dd8c9f4f1c1b6a148b4572","slug":"women-centric-films-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर देखनी चाहिए ये फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महिला दिवस पर देखनी चाहिए ये फिल्में
Tue, 08 Mar 2016 11:55 AM IST
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:55 AM IST
सार
लड़कियों के लिए खास हैं ये फिल्में
बराबरी के लिए लड़ना सिखाती हैं
विज्ञापन
1 of 10
रानी मुखर्जी
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिला दिवस पर कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में हम आपको बता रहे हैं जो कि औरतों को अपने हकों के लिए लड़ना सिखाती है। हर एक जवान होती लड़की को ये फिल्में जरूर देखनी चाहिएं। रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' एक ऐसी फिल्म है, जिसे देख लड़कियां खूब सीटियां बजाएंगी। इस फिल्म में पुलिस अफसर की भूमिका में रानी मुखर्जी इस सोच को तोड़ती हैं कि पुलिस में सिर्फ मर्द ही बेहतर काम कर सकते हैं। फिल्म लड़कियों में एक नया जोश भरती है।
हर लड़की को जरूर देखनी चाहिएं ये दस फिल्में
2 of 10
भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है, 1957 में आई 'मदर इंडिया'। नर्गिस ने आजादी के बाद कई परेशानियों से जूझ रहे भारत में किस तरह एक स्त्री संघर्ष कर सकती है, इस रोल को खूब निभाया। ये फिल्म लड़कियों में नया जोश भरती है। आजादी के बाद देश के हालात और औरते के सामने आने वाली परेशानियों को समझने के लिए ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
हर लड़की को जरूर देखनी चाहिएं ये दस फिल्में
3 of 10
दामिनी
सनी देओल के 'तारीख पे तारीख' डायलॉग के लिए मशहूर फिल्म 'दामिनी' में मुख्य भूमिका में मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने पूरे परिवार और पति के खिलाफ जाते हुए देवर को सजा दिलाने के लिए संघर्ष करने वाली औरत का किरदार किया। ये फिल्म हक और इंसाफ के लिए लड़ना सिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर लड़की को जरूर देखनी चाहिएं ये दस फिल्में
4 of 10
बैंडिट क्वीन
एक महिला डकैत से राजनीति तक का सफर करने वाली फूलन देवी की जिंदगी पर बनी 'बेंडिट क्वीन' में इस महिला के समाज से लड़ने के संघर्ष को दिखाया गया है। फूलन को कई बार बालात्कार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी उसने संघर्ष किया।
विज्ञापन
हर लड़की को जरूर देखनी चाहिएं ये दस फिल्में
5 of 10
अराधना
राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की 1969 में आई फिल्म 'अराधना' में शर्मिला और राजेश खन्ना मंदिर में शादी कर लेते हैं। इससे पहले कि वो समाज को बता पाते, राजेश खन्ना की फिल्म में मौत हो जाती हैं। शर्मिला के गर्भवती होने की बात सुनकर उनके पिता की भी मौत हो जाती है। इसके बाद वो अपने बेटे को पालने के लिए क्या-क्या करती हैं, इसको देखने के लिए ये फिल्म हर लड़की को देखनी चाहिए। एकबारगी तो ये फिल्म आपकी आंखोम में आंसू जरूर ले आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।