फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women Centric Movies Of 2022: ये हैं इस साल की महिला केंद्रित फिल्में, जिनमें रहा एक्ट्रेस का दबदबा

Tue, 13 Dec 2022 12:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 13 Dec 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Women Centric Movies of 2022 from Gangubai Kathiawadi to Dhaakad shabaash mithu
आलिया भट्ट-तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

एक वक्त था जब फिल्मों में हीरोइनें किसी 'शोपीस' की तरह होती थीं। कभी वह गुंडों के बीच फंस जातीं, जहां हीरो बचाने आता था तो कभी हीरो के आसपास नाचती-मटकती नजर आती थीं। हालांकि, धीरे-धीरे सिनेमा की दुनिया में काफी बदलाव आया है और हीरोइनों के लिए यह बेहतर हुई है। निर्माता-निर्देशक महिला केंद्रित फिल्में बनाने लगे हैं। इस साल भी ऐसी कई फिल्में आईं, जिनमें एक्ट्रेस का जलवा रहा। आइए जानते हैं...

Women Centric Movies of 2022 from Gangubai Kathiawadi to Dhaakad shabaash mithu
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

'गंगू बाई काठियावाड़ी'
इस वर्ष 25 फरवरी को रिलीज हुई आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म खूब पसंद की गई। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' आलिया के कंधों पर टिकी थी। यूं तो इसमें अजय देवगन, विजय राज, शांतनु माहेश्वरी और हुमा कुरैशी जैसे कई कलाकार थे, लेकिन आलिया ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में आलिया ने गंगूबाई की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है।

Women Centric Movies of 2022 from Gangubai Kathiawadi to Dhaakad shabaash mithu
'जलसा' - फोटो : सोशल मीडिया

'जलसा'
इस फिल्म में विद्या बालन और शेफाली शाह ने मुख्य भूमिका निभाई। दोनों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई। उनकी पावर पैक परफॉर्मेंस के लिए आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। सुरेश त्रिवेणी ने फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली थी। फिल्म को समीक्षकों से भी प्यार मिला था। यह फिल्म इस साल 18 मार्च को रिलीज हुई थी। 'जलसा' अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women Centric Movies of 2022 from Gangubai Kathiawadi to Dhaakad shabaash mithu
'ए थर्सडे' - फोटो : सोशल मीडिया

'ए थर्सडे'
इस फिल्म में यामी गौतम, नेहा धूपिया और डिंपल कपाड़िया ने अहम भूमिका निभाई। वहीं निर्देशन की जिम्मेदारी बेहजाद खंबाटा ने संभाली। उन्होंने इसके जरिए महिला सशक्तीकरण की एक नजीर पेश की। कहानी के केंद्र में एक स्कूल टीचर नैना जायसवाल (यामी गौतम) का किरदार है, जिसने 16 बच्चों को अगवा कर लिया है। यामी की अदाकारी फिल्म में तालियों की हकदार है। 17 फरवरी को दर्शकों के बीच आई यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
Bollywood: सैफ-करीना से लेकर निक-प्रियंका तक, बॉलीवुड के इन मशहूर जोड़ों को एज गैप की वजह से होना पड़ा ट्रोल

विज्ञापन
Women Centric Movies of 2022 from Gangubai Kathiawadi to Dhaakad shabaash mithu
'धाकड़' - फोटो : सोशल मीडिया

'धाकड़'
इस फिल्म की कहानी भले ही दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी, लेकिन कंगना रनौत की धाकड़ परफॉर्मेंस की तारीफ करने से कोई नहीं चूका। एजेंट अग्नि का किरदार उन्होंने बखूबी निभाया। फिल्म में उनके एक्शन सीन कमाल के हैं। यह फिल्म 20 मई को रिलीज हुई थी। यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।
Hrithik Roshan: काफी मुश्किलों भरा रहा ऋतिक रोशन का बचपन? बोले-अपनी हालत पर रोता रहता था

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed