फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day 2021: इन अभिनेत्रियों ने अपने दम पर बनाई बॉलीवुड में पहचान, एक को मिल चुका है नेशनल अवार्ड

Mon, 08 Mar 2021 09:01 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 08 Mar 2021 09:01 AM IST
विज्ञापन
Women's Day 2021: deepika padukone anushka sharma priyanka chopra actress made recognition in Bollywood on their own
बॉलीवुड अभिनेत्रियां जिन्होंने खुद के दम पर अपना नाम कमाया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेत्रियां है जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है और करोड़ों फैंस का प्यार कमाया है। इन अभिनेत्रियों की प्रतिभा प्रशंसा के लायक है, और कोई भी इनकार नहीं कर सकता कि वे बेहतर कलाकार हैं। तो आइए जानते है बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में, जो सेल्फ-मेड हैं और बिना किसी गॉडफ़ादर के बहुत कुछ हासिल किया है।

Women's Day 2021: deepika padukone anushka sharma priyanka chopra actress made recognition in Bollywood on their own
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ और जो बॉलीवुड सिनेमा में एक नायिका के रूप में उभरी हैं। साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' से दीपिका ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक वो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिसमें से ज्यादातर फिल्में हिट लिस्ट में शुमार हैं। वहीं पीकू, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत फिल्मों ने सफलता का नया मुकाम हासिल किया है। 

Women's Day 2021: deepika padukone anushka sharma priyanka chopra actress made recognition in Bollywood on their own
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना रणौत

बॉलीवुड में कंगना रणौत की गिनती बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में होती है। कंगन ने अपने शानदार अभिनय से सबके दिलों में खास जगह बनाई हुई है। कंगना को शुरुआती दिनों में अपने करियर को लेकर काफी स्ट्रगल करना पड़ा। कंगना को बॉलीवुड में उनका पहला ब्रेक ‘गैंगस्टर’ से मिला था। इस फिल्म की सफलता के बाद कंगना को और भी कई फिल्में मिलीं। उन्होंने फैशन, वंस अपॉन टाइम इन मुंबई, तनु वेड्स मनु, कृष-3, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और मणिकर्णिका जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women's Day 2021: deepika padukone anushka sharma priyanka chopra actress made recognition in Bollywood on their own
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड स्टार भी बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में आई फिल्म 'द हीरो' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में थे। इसके बाद उन्होंने 'अंदाज', 'ऐतराज', 'तेरी मेरी कहानी', 'कमीने', 'कृष', 'डॉन', 'बरफी' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी सुपरहिट फिल्में की। आज वह बॉलीवुड और हॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

विज्ञापन
Women's Day 2021: deepika padukone anushka sharma priyanka chopra actress made recognition in Bollywood on their own
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय 

ऐश्वर्या राय बच्चन (जन्म: 1 नवम्बर 1973) ऐश के नाम से भी मशहूर, भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। ऐश्वर्या राय भी उन एक्ट्रेसेस में से एक है जिन्होंने मॉडलिंग को ही अपना प्रोफेशन चुना था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद फिल्मों में उनकी एंट्री हुई। ऐश्वर्या ने पहली फिल्म साउथ सिनेमा में की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed