फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day 2024: महिला दिवस पर इन सितारों ने दीं शुभकामनाएं, सोनाली बेंद्रे-शिल्पा शेट्टी ने साझा किया पोस्ट

Fri, 08 Mar 2024 01:06 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 08 Mar 2024 01:06 PM IST
सार

फिल्मों की बात करें बदलते सिनेमा के साथ महिलाओं को केंद्र में रखकर खूब कहानियां लिखी जा रही  हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तमाम सितारों ने शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Womens Day 2024: Madhuri Dixit Sonali Bendre Shilpa Shetty Adaa khan These Celebs gave Wishes on This Day
माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

आज का दिन हर महिला के लिए बेहद खास और अहम है। आज शुक्रवार, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। राजनीति से लेकर सिनेमा के क्षेत्र तक महिलाएं सब में आगे हैं। फिल्मों की बात करें बदलते सिनेमा के साथ महिलाओं को केंद्र में रखकर खूब कहानियां लिखी जा रही  हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तमाम सितारों ने शुभकामनाएं दी हैं। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...

Womens Day 2024: Madhuri Dixit Sonali Bendre Shilpa Shetty Adaa khan These Celebs gave Wishes on This Day
सोनाली बेंद्रे

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्ट साझा कर इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अलग-अलग काम करती हुई नजर आ रही हैं। पोस्ट साझा कर अभिनेत्री ने लिखा, 'वह हम हैं... हम सब हैं। महिला दिवस की शुभकामनाएं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

Womens Day 2024: Madhuri Dixit Sonali Bendre Shilpa Shetty Adaa khan These Celebs gave Wishes on This Day
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी पोस्ट साझा कर सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। शिल्पा ने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह हाथों से दिल बनाते हुए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। शिल्पा ने तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा, 'सभी बाधाओं को तोड़ना, हर महिला, हर कहानी, हर आवाज मायने रखती है। अन्तर्भाव हमारे साथ शुरू होता है। यहां महिलाएं बदलाव ला रही हैं और सभी को अपना रही हैं। महिला दिवस 2024।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन
Womens Day 2024: Madhuri Dixit Sonali Bendre Shilpa Shetty Adaa khan These Celebs gave Wishes on This Day
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। माधुरी ने ये वीडियो रियलिटी शो डांस दीवाने के सेट से साझा किया है। वीडियो में वह ट्रेडिशनल लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं। 



 

विज्ञापन
Womens Day 2024: Madhuri Dixit Sonali Bendre Shilpa Shetty Adaa khan These Celebs gave Wishes on This Day
अदा खान - फोटो : Instagram

वहीं, टीवी अभिनेत्री अदा खान ने भी वीडियो शेयर कर सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अदा ने वीडियो साझा कर लिखा, 'मन अनेक, भावना एक, हम सब, आज हर दिन जश्न मना रहे हैं। महिला दिवस की शुभकामनाएं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Adaa (@adaakhann)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed