सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

World Cup में दिखते ही वायरल हुई ये मिस्ट्री गर्ल, ये 3 भी ऐसी ही अचानक आई थीं चर्चा में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 06 Jun 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019 ICC Mystery girl Ridhima Pathak to Priya Prakash Varrier 4 celebrities viral
ridhima pathak, priya and deepika - फोटो : file photo

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर कौन कब आम से खास बन जाए यह कहना मुश्किल है। बॉलीवुड हो या फिर क्रिकेट का मैदान कई लोग तस्वीरों में कैद होने के बाद अचानक लाइमलाइट में आ गए। हाल ही में विश्व कप 2019 (World Cup 2019) में एक लड़की क्रिकेट के तमाम दिग्गजों के साथ नजर आ रही है। जो लोगों के लिए मिस्ट्री गर्ल बनी हुई है। खास बात यह है कि लड़की विराट, सचिन और विवियन रिचर्ड्स के साथ तस्वीरों में भी नजर आई। हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब कोई मिस्ट्री गर्ल पहली बार इस तरह से चर्चा में आई हो। जानिए अब तक कितनी मिस्ट्री गर्ल सामने आ चुकी हैं। 

Trending Videos
World Cup 2019 ICC Mystery girl Ridhima Pathak to Priya Prakash Varrier 4 celebrities viral
Ridhima Pathak with Sachin Sehwag - फोटो : social Media

विश्व कप 2019 में सामने आई इस मिस्ट्री गर्ल का नाम नाम ऋद्धिमा पाठक है। जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आईसीसी मिस्ट्री गर्ल ऋद्धिमा पाठक ने अपने सोशल मीडिया पेज पर तमाम खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। ऋद्धिमा पाठक को ट्विटर पेज पर 11.5 हजार लोग फॉलो करते हैं, जबकि इंस्टाग्राम पेज पर उनके 60 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। ऋद्धिमा पाठक की प्रोफाइल के मुताबिक वो एक टीवी प्रेजेंटर होने के साथ-साथ वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019 ICC Mystery girl Ridhima Pathak to Priya Prakash Varrier 4 celebrities viral
priya prakash varrier - फोटो : file photo

ऋद्धिमा पाठक से पहले प्रिया प्रकाश वारियर भी मिस्ट्री गर्ल बनी हुई थीं। 26 सेकेंड के वीडियो से प्रिया प्रकाश की आंखों का जादू लोगों पर ऐसे चढा़ कि वह रातोंरात स्टार बन गई। इस वीडियो में उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और आंखों की चुलबुली अदाओं को लोगों ने काफी पंसद किया था। यहां तक कि वह नेशनल क्रश बन गई थीं। यहां तक की प्रिया के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या भी काफी बढ़ गई।  

World Cup 2019 ICC Mystery girl Ridhima Pathak to Priya Prakash Varrier 4 celebrities viral
Deepika Ghose - फोटो : twitter

इन सबके अलावा एक 6 सेकेंड के वीडियो ने भी एक लड़की को रातोंरात स्टार बना दिया। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम दीपिका घोष है। 5 मई को हैदराबाद और बैंगलोर के बीच चिन्नास्वामी स्टेडिमय में खेले गए उस मैच में हर शख्स की निगाह एक लड़की पर आकर टिक गई थी। लाल रंग का टॉप और जीन्स पहनकर आई इस फैन ने कैमरामैन का ध्यान अपनी तरफ ऐसा खींचा कि मैच खत्म होने तक लड़की की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। 

विज्ञापन
World Cup 2019 ICC Mystery girl Ridhima Pathak to Priya Prakash Varrier 4 celebrities viral
Somvati Mahawar - फोटो : Instagram

इसके अलावा कई और लोगों के वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचाई। इसमें 'चाय पीलो फ्रैंड्स' वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में हैलो फ्रेंड्स चाय पीलो बोलने वाली महिला का नाम सोमवती महावर है। यह सोशल मीडिया पर चाय पीते हुए और पानी पीते हुए वीडियो शेयर करती रहती थीं। अपने इन वीडियो की वजह से सोमवती सोशल मीडिया की स्टार बन गई थीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed