फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Snake day: ये 5 एक्टर बड़े परदे पर बन चुके हैं सांप, श्रीदेवी की एक फुंकार पर सब गए थे कांप

Tue, 16 Jul 2019 04:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 16 Jul 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
World Snake day 2019 5 actors who played snake Role in films
नाग-नागिन - फोटो : social media

भारत को सांपों का देश भी कहा जाता है। वहीं पूरे विश्व में 16 जुलाई को विश्व सांप दिवस मनाया जाता है। लोग अंधविश्वास और सांपों से जुड़े कई बातों पर यकीन करते हैं और इसी यकीन को भारतीय सिनेमा में काफी भुनाया भी गया है। कई फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। सांप को लेकर सबसे प्रचलित कहानी है उसका इच्छाधारी होना। नाग को किसी ने मारा तो नागिन अपना बदला जरूर लेती है। इस बात को भी फिल्मों में अक्सर दिखाया जाता है। आज विश्व सांप दिवस के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उन एक्टर्स के बारे में जो फिल्मों में सांप का किरदार निभा चुके हैं।

World Snake day 2019 5 actors who played snake Role in films
रीना रॉय - फोटो : Twitter
रीना रॉय- नागिन फिल्म
राजकुमार कोहली द्वारा निर्देशित ‘नागिन’ एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। जीतेंद्र, सुनील दत्त, रीना रॉय, रेखा, योगिता बाली, फिरोज खान, कबीर बेदी, संजय खान, रंजीत सहित कई नामी कलाकार इस फिल्म में हैं। इस फिल्म में रीना रॉय नागिन की भूमिका में थीं।
World Snake day 2019 5 actors who played snake Role in films
जीतेन्द्र - फोटो : Twitter
जीतेन्द्र- नागिन, शेषनाग
जीतेन्द्र ने कई फिल्मों में नाग का किरदार अदा किया है। जिसमें नागिन और शेषनाग खास है क्योंकि ये दोनों फिल्में ही सुपरहिट रही है। नागिन में जीतेन्द्र रीना रॉय के साथ नजर आए थे तो वहीं शेषनाग में रेखा के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की दई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Snake day 2019 5 actors who played snake Role in films
श्रीदेवी - फोटो : Twitter
नगीना- श्रीदेवी
श्रीदेवी ने इसमें नागिन का रोल निभाया था और उनकी सपेरे बने अमरीश पुरी से टक्कर यादगार रही थी। इसके बाद नगीना का सीक्वल निगाहें नाम से बनाया गया था। 
विज्ञापन
World Snake day 2019 5 actors who played snake Role in films
जानी दुश्मन - फोटो : Twitter
जानी दुश्मन
ये भी एक मल्टी स्टारर फिल्म थी। इसमें अरमान कोहली नाग और मनीषा कोईराला नागिन की भूमिका में थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed