{"_id":"5c9c36c1bdec221454120786","slug":"world-theater-day-shah-rukh-khan-shared-heartfelt-post-for-wife-gauri-khan-with-a-special-message","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड थिएटर डे पर गौरी की तस्वीर शेयर कर शाहरुख ने लिखा रोमांटिक डायलॉग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वर्ल्ड थिएटर डे पर गौरी की तस्वीर शेयर कर शाहरुख ने लिखा रोमांटिक डायलॉग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shah rukh Khan, Gauri Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। बीते बुधवार को दुनिया भर में वर्ल्ड थिएटर डे मनाया गया। इस खास दिन को शाहरुख ने पत्नी और फिल्म प्रोड्यसर गौरी खान के साथ बड़े अलग अंदाज में मनाया।
2 of 5
shah rukh khan and gauri
- फोटो : file photo
शाहरुख खान से अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर गौरी खान और अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद खास कैप्शन भी दिया। शाहरुख खान ने वर्ल्ड थिएटर डे पर पत्नी गौरी खान के लिए लिखा- 'जब मैं तुम्हारे साथ होता हूं तो ऐसा लगता है मैं स्टेज पर भी हूं जहां ढेर सारी लाइटें हैं जिससे में कुछ भी नहीं देख सकता।' इस पोस्ट को शाहरुख खान ने "#WorldTheaterDay" के साथ शेयर किया।
गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। दिसंबर 2018 को रिलीज हुई जीरो भी फ्लॉप रही थी। ऐसी भी खबरें आई थीं कि वो अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक करने जा रहे हैं लेकिन बाद में उन्होंने ये फिल्म करने से भी मना कर दिया। माना जा रहा है शाहरुख अब कोई भी फिल्म बहुत ही सोच समझकर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shahrukh khan gauri khan
- फोटो : Instagram
पिछले साल ही रिलीज हुई फिल्म अंधाधुन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। फिल्म को ना केवल क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों ने भी खूब सराहा। अब ऐसी चर्चा है कि शाहरुख खान ऐसे डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहते हैं जिनके पास अच्छी स्क्रिप्ट हो। शाहरुख ने कुछ समय पहले अंधाधुन के डायेरक्टर श्रीराम राघवन के साथ मुलाकात की थी। तब से ही ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि वो श्रीराम राघवन की अगली फिल्म में काम कर सकते हैं लेकिन अब ऐसी अफवाहों का राघवन ने खंडन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Gauri Khan
- फोटो : file photo
वहीं बीते दिनों ऐसी भी चर्चा सुनने को मिली थी कि शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर दिख सकती है। संजय लीला भंसाली इस जोड़ी को पर्दे पर ला सकते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा है। भंसाली की अपनी अगली फिल्म में अभी तक सलमान खान को ही साइन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।