बीते महीने यामी गौतम ने अपनी शादी की तस्वीर अचानक साझा कर सभी को चौंका दिया था। यामी ने उरी फिल्म के निर्देशक आदित्य धर संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद इन दोनों ने तस्वीर शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी थी। उन्होंने एक निजी समारोह में एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाया था। अब यामी की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। इस खास मौके पर यामी ने आदित्य धर के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की है।
प्यार भरा सफर: यामी गौतम की शादी को एक महीना पूरा, पति आदित्य के लिए लिखी ये खास बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यामी गौतम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए यामी गौतम ने कैप्शन में लिखा, 'एक महीना प्यार और आभार से भरा हुआ।' इसके साथ उन्होंने अपने पति आदित्य धर को भी टैग किया। इस तस्वीर को यामी के फैंस और दोस्त खूब पसंद कर रहे हैं। अभिनेता विक्रांत मेसी ने यामी की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरे दो अनमोल रतन।'
बता दें कि यामी गौतम ने 4 जून को अचानक अपनी शादी की फोटो शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था। यामी ने फिल्म निर्देशक आदित्य धर के साथ सात फेरे लिए थे। बता दें, यामी और आदित्य ने 2019 में आई सफल फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में साथ काम किया था। वहीं शादी के बाद अब यामी गौतम मुंबई पहुंच गई हैं और उन्होंने अपना काम भी शुरू कर दिया है।
इसी बीच यामी का नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी आया था। उन्हें फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत कथित अनियमितताओं के संबंध में अपना बयान दर्ज करने के लिए अगले सप्ताह उनके सामने पेश होने के लिए कहा गया था।
यामी गौतम ने रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म 'विक्की डोनर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब तक यामी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। यामी 'उरी', 'काबिल', 'सनम रे', 'गिनी वेड्स सनी','बदलापुर' और 'बाला' जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को अपने अभिनय का दीवाना बना चुकी हैं।