यामी गौतम हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने अभिनय का जलवा बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी पर भी दिखा चुकी हैं। यामी गौतम और कंगना रणौत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन उन्होंने एक-दूसरे के साथ कभी काम नहीं किया है। इसके बावजूद दोनों एक-दूजे के बारे में पॉजिटिव बातें करती नजर आती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यामी गौतम ने कंगना रणौत की तारीफ की है।
Yami Gautam: 'उनका काम बोलता है', यामी गौतम ने कंगना रणौत की तारीफ में पढ़े कसीदे
हाल ही में जब यामी से कंगना के बारे में कुछ सवाल किए गए तो वह उनकी तारीफ करती नजर आईं। इंटरव्यू में यामी से कंगना के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में कंगना ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम एक ही राज्य से हैं और यह इसी की वजह से है। यकीनन वह एक शानदार एक्ट्रेस हैं। वह हमारे पास बेस्ट में से एक है। मेरे लिए तारीफ का पहला तरीका हमेशा काम ही होगा, चाहे वह कंगना हों या विद्या या और कोई एक्ट्रेस और फिर फैक्ट यह है कि उन्होंने मुझे मेरी शादी की बधाई दी थी'।
इसे भी पढ़ें- Bollywood: बॉलीवुड के ये सितारे जरूरतमंदों की खुलकर करते हैं मदद, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
यामी ने कंगना के बारे में आगे कहा, जब हम मनाली में ‘चोर’ की शूटिंग कर रहे थे, दो दिन का शूट था और मेरी मां मेरे साथ थीं। तब बहुत ही प्यार से उन्होंने मुझे अपने घर आने के लिए मैसेज किया, लेकिन शूटिंग के टाइमिंग की वजह से हम नहीं जा सके। यह सिर्फ आपसी सम्मान है और मुझे लगता है कि जो कोई भी आपके साथ आदर और प्यार से पेश आता है, उसे वापस गले लगाना चाहिए। अब उनकी अगली फिल्म और अगले काम का इंतजार है, क्योंकि उनका काम खुद बोलता है'।
यामी गौतम और कंगना रणौत दोनों ही पहाड़ी गर्ल्स हैं और हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। यामी गौतम ने जब अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं और गौतम धर संग इसकी घोषणा की थी, तब कंगना ने यामी को बहुत प्यारा सा नोट लिखा था। कंगना ने कहा था, 'परंपरा और समय से पुराना...एक रॉ पहाड़ की लड़की से दुल्हन बनने से ज्यादा डिवाइन कुछ नहीं #हिमाचलप्रदेश'।
यामी गौतम के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म लॉस्ट में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह ‘चोर निकल के भागा' में सनी कौशल और शरद केलकर के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 24 मार्च को स्ट्रीम होगी। कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अगली आने वाली फिल्म इमरजेंसी में व्यस्त हैं।