शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'दिल तो पागल है' को लोगों ने खूब पसंद किया था। साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 30 अक्टूबर यानी आज अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। कॉलेज की दोस्ती और मोहब्बत की कहानी दिखाती इस फिल्म के लव रोमांटिक सॉन्ग्स को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। फिलहाल इस फिल्म के 25 साल पूरे होने पर यशराज फिल्म्स ने फिल्म के कुछ दृश्यों का एक वीडियो शेयर किया है और साथ ही नोट भी साझा किया है। इसके अलावा फिल्म के कोरियोग्राफर रहे श्यामक डावर ने भी फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
25 Years Of Dil To Pagal hai: 'दिल तो पागल है', को पूरे हुए 25 साल, यशराज फिल्म्स ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्म की तरह से साझा किए गए वीडियो के बैकग्राउंड में 'दिल तो पागल है' सॉन्ग बजते हुए सुना जा सकता है और साझ ही फिल्म के दृश्यों की कुछ खास झलक शामिल की गई हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, "25 साल पहले....राहुल ने पूछा मोहब्बत क्या है? और दिल तो पागल है' ने सभी के लिए प्यार और दोस्ती को फिर से परिभाषित किया! एक ऐसा फिल्म का जश्न मनाना, जो हमारे दिलों के करीब है। हैश टैग दिल तो पागल है के 25 साल"।
25 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'दिल तो पागल है' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी और यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। दिल तो पागल है को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे। इसमें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए करिश्मा कपूर और बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए श्यामक डावर को सम्मानित किया गया था।
The Witcher Season 4: 'द विचर' के सीजन 4 की कास्टिंग में बड़ा बदलाव, इस एक्टर ने ली हेनरी केविल की जगह
दिल तो पागल का ये वीडियो देखने के बाद फैंस की यादें भी ताजा हो गई हैं और यूजर्स लगातार कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'यह एक ऐसी फिल्म है जिसे मैं नहीं भूलूंगा। दिल तो पागल है'। वहीं दूसरे ने लिखा- 'मैं अभी टीनएजर हूं और बहुत खुश हूं इस टाइम!!!! इस फिल्म को देखकर वाकई बहुत खुशी हुई'। इसी तरह से कई अन्य यूजर्स यह भी कहते नजर आए कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान का टीजर भी जल्दी ही रिलीज कर दिया जाना चाहिए।
Saturday Box Office: वीकएंड पर 'रामसेतु' और 'थैंड गॉड' की कमाई को लगा झटका, 'कांतारा' की उड़ान बरकरार
फिल्म दिल तो पागल एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा थी। इसके गानों को कोरियोग्राफ किया था श्यामक डावर ने। आज फिल्म के 25 साल पूरे होने पर उन्होंने एक बार फिर से फिल्म से जुड़ी बातों को याद किया और इस बारे में कई बातें कीं। वह कहते हैं कि 'ऐसा लगता है जैसे 'दिल तो पागल है' मेरे लिए थी और भगवान ऐसा ही करता है। भगवान हमेशा चुनता है कि वह अपने लोगों को कहां रखना चाहता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आज तक आप गाने देख सकते हैं और महसूस नहीं कर सकते कि यह पुराने जमाने का है,"।