फिल्म 'केजीएफ' से अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता यश और उनकी पत्नी राधिका दो बच्चों के पेरेन्ट्स हैं। यश की पत्नी राधिका ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में यश अपने बच्चों के साथ 'जॉनी जॉनी यस पापा' कविता पढ़ रहे हैं। उनके बच्चे भी उनके पोयम पर रिएक्शन दे रहे हैं।
बच्चों के साथ Johnny Johnny पढ़ रहे यश, पत्नी ने साझा किया क्यूट वीडियो, अब हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यश का अपने बच्चों के साथ ये क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हजारों प्रशंसकों ने अपनी टिप्पणी पोस्ट की है। खबर लिखने तक इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 228,346 से अधिक बार देखा जा चुका है।
Lockdown diaries : One Johnny and Another (a rather impatient one) 😁 #radhikapandit #nimmaRP
A post shared by Radhika Pandit (@iamradhikapandit) on
हाल ही में यश ने अपने बेटे का नामकरण संस्कार किया। यश की पत्नी राधिका पंडित हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। दोनों ने अपने नन्हे बेटे का नाम यथर्व रखा है। यश के फैंस उनके बेटे को जूनियर रॉकी के नाम से भी बुलाते हैं। यश ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा था- 'और वो एक... जो हमें पूरा करता है'।
यश और राधिका की पहले से एक बेटी भी है। जिसका नाम आर्या यश है। कन्नड़ फिल्मों के स्टार यश ने 2016 में कन्नड़ फिल्मों की ही एक्ट्रेस राधिका से शादी की थी और 2018 में इनके घर पहली संतान आई थी। दोनों अब दो बच्चों के माता-पिता हैं।
यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। यश ने अपने करियर की शुरुआत मोगीना मनसु (Moggina Manasu) (2008) से की थी। इस फिल्म में उनके साथ राधिका (Radhika) थीं जिससे बाद में यश ने शादी कर ली। यश ने वैसे तो राजाधानी, मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी और किराटका जैसी फिल्में की हैं लेकिन उनकी पहचान केजीएफ चैप्टर 1 से ज्यादा होती है।