फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड- बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक, जानिए कैसे पड़े सिनेमाओं के नाम

Sat, 10 Oct 2020 06:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 10 Oct 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Reason Behind Indian Cinema Use Wood Suffix Bollywood Tollywood Lollywood Gollywood Kollywood
कैसे पड़े सिनेमाओं के नाम - फोटो : फाइल फोटो

हिंदी सिनेमा का 100 साल से भी ज्यादा पुराना इतिहास है। जिस तरह से भारत विविध भाषाओं का देश है। उसी प्रकार भारतीय सिनेमा भी विविध भाषाओं के सिनेमा के रूप में इतने वर्षों में उभरा है। हिंदी सिनेमा को 'बॉलीवुड' भी कहा जाता है। उसी प्रकार हर भाषा के सिनेमा को राज्यवार अलग किया गया है। लेकिन विविध रूप के इस सिनेमा में एक चीज आम है, ये है 'वुड' शब्द का प्रयोग। हम किसी भी भाषा का सिनेमा क्यों ना देख लें उसके नाम में 'वुड' हमेशा ही होता है। क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह है और इसकी शुरुआत कहां से हुई?



हॉलीवुड, टॉलीवुड, बॉलीवुड जैसे प्रमुख फिल्म इंडस्ट्री के नाम में 'वुड' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। हॉलीवुड नाम की शुरुआत एच. जे. विटले (H.J. Whitley) ने की थी। इसलिए उन्हें 'हॉलीवुड का पिता' कहा जाता है। हॉलीवुड एक छोटी सी जगह थी जिसे लॉस एंजेलिस शहर में विलय कर दिया गया था। इसी शहर के नाम पर अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री का नाम हॉलीवुड रखा गया और इसी तर्ज पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का नाम भी रखा गया। आपको बताते हैं भारतीय सिनेमा में किस भाषा के सिनेमा का नाम क्या है और क्यों...

Reason Behind Indian Cinema Use Wood Suffix Bollywood Tollywood Lollywood Gollywood Kollywood
बॉलीवुड - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड
हिन्दी सिनेमा का मुख्य गढ़ बॉम्बे (मुंबई) को कहा जाता है और इसलिए ही हिन्दी सिनेमा इंडस्ट्री का नया नाम 'बॉलीवुड' पड़ा। बॉलीवुड हालांकि अब इतना आगे बढ़ चुका है कि इंटरनेशनल लेवल पर भी इसकी फिल्में दिखाई जाने लगी हैं और विदेशों में भी बॉलीवुड की कई फिल्में बेहतरीन कमाई करती हैं।

Reason Behind Indian Cinema Use Wood Suffix Bollywood Tollywood Lollywood Gollywood Kollywood
टॉलीवुड - फोटो : फाइल फोटो

टॉलीवुड
'टॉलीवुड' तेलुगु सिनेमा को कहा जाता है, वहीं इसके पहले इसे वेस्ट बंगाल यानी बंगाली सिनेमा के लिए उपयोग किया जाता था। इसका नाम भी कोलकाता की टॉलीगंज नाम की एक जगह के आधार पर पड़ा है। हालांकि अब तेलुगु सिनेमा ज्यादा पॉपुलर हो गया है, ऐसे में अब 'टॉलीवुड' का इस्तेमाल तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reason Behind Indian Cinema Use Wood Suffix Bollywood Tollywood Lollywood Gollywood Kollywood
कॉलीवुड - फोटो : फाइल फोटो

कॉलीवुड
यह नाम तमिल सिनेमा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका आधार भी तमिलनाडु के कोडम्बकम से लिया गया है, जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है।

विज्ञापन
Reason Behind Indian Cinema Use Wood Suffix Bollywood Tollywood Lollywood Gollywood Kollywood
मॉलीवुड - फोटो : फाइल फोटो

मॉलीवुड
मॉलीवुड मलयालम फिल्मों के लिए इस्तेमाल होता है। केरल के मालुस नामक जगह के आधार पर मलयालम भाषा की फिल्मों को मॉलीवुड कहा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed