फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड ने बेटी को इस तरह दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- समय कितनी जल्दी निकल गया

Sat, 10 Oct 2020 06:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 10 Oct 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari Ex Husband Raja Chaudhary Wishes Her Daughter palak Tiwari 20th birthday
पलक तिवारी, राजा चौधरी, श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram- @rajachaudhary

टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने हाल ही में अपना  20वां जन्मदिन मनाया। अभी कुछ दिनों पहले टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को बेटी पलक तिवारी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए देखा गया था, श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी झलक भी साझा की थीं। पलक श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं।

Shweta Tiwari Ex Husband Raja Chaudhary Wishes Her Daughter palak Tiwari 20th birthday
बेटी के साथ राजा चौधरी व श्वेता तिवारी - फोटो : File Photo

श्वेता के एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने भी खास अंदाज मेंअपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राजा ने पलक के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह अपनी बेटी के साथ दिख रहे हैं। तस्वीर में पलक बहुत छोटी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए राजा ने लिखा- वक्त इतनी जल्दी निकल जाता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Time just fly ......

A post shared by Raja Chaudhary (@rajachaudhary) on

Shweta Tiwari Ex Husband Raja Chaudhary Wishes Her Daughter palak Tiwari 20th birthday
श्वेता तिवारी, राजा चौधरी - फोटो : File Photo

इस पोस्ट से साफ लग रहा है कि पापा अपनी लाडली को काफी मिस कर रहे हैं। बता दें श्वेता और राजा की शादी साल 1998 में हुई थी और दोनों के बीच रिश्ते खराब होने के बाद साल 2012 में दोनों अलग हो गए। साल 2011 में श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।राजा से उन्हें एक बेटी पलक हैं, जो अब 20 साल की हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari Ex Husband Raja Chaudhary Wishes Her Daughter palak Tiwari 20th birthday
परिवार के साथ पलक तिवारी - फोटो : File Photo

श्वेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'मेरी लकी चार्म को जन्मदिन की बधाई, वह एक बड़े दिल वाली बदमाश लड़की है।' श्वेता ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं हैl इसमें मां-बेटी की जोड़ी को मुंबई में एक जगह से दूसरी जगह घूमते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Shweta Tiwari Ex Husband Raja Chaudhary Wishes Her Daughter palak Tiwari 20th birthday
palak tiwari - फोटो : File Photo

पलक तिवारी अक्सर अपने फोटोशूट्स के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं। आए दिन पलक तिवारी अपने फोटोशूट से लोगों का ध्यान खींचती हैं।  पलक गुरुग्राम की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed