सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेेस ने किया सुसाइड और दादा साहब फाल्के की पुण्यतिथि सहित मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 16 Feb 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
yashika commits suicide and dadasaheb phalke here top news
yashika - फोटो : social media

सुसाइड के लिए एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड को ठहराया जिम्मेदार


तमिल एक्ट्रेस याशिका ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी हैं। चेन्नई में रह रही एक्ट्रेस ने पंखे से लटकर सुसाइड की। याशिका का असली नाम मैरी शीला जबरानी (Mary Sheela Jebarani) है। तमिल फिल्म Mannar Vagaiyara में याशिका ने अपने किरदार से काफी पॉपुलरिटी पाई थी। बता दें कि याशिका अपनी लव लाइफ को लेकर काफी परेशान थीं। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड मोहनबाबू को सुसाइड के लिए जिम्मेदार बताया है।

पढ़ें: पंखे से लटककर एक्ट्रेस ने की सुसाइड, मौत के लिए ब्वॉयफ्रेंड को ठहराया जिम्मेदार

Trending Videos
yashika commits suicide and dadasaheb phalke here top news
Shah Rukh Khan - फोटो : file photo

शाहरुख, ऐश्वर्या समेत सेलिब्रिटीज ने जवानों को दी श्रद्धांजलि
पुलवामा अटैक पर बॉलीवुड के कई सितारों का गुस्सा फूट पड़ा है। सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा 'हमारे बहादुर जवानों के परिवारवालों के साथ मेरी संवेदनाएं। हमारे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों की आत्मा को भगवान शांति दे।' वहीं इंदौर में एक कार्यक्रम के सिलसिले में ऐश्वर्या राय एक यूनिवर्सिटी पहुंची थीं जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें: ऐश्वर्या ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शाहरुख समेत सेलिब्रिटीज का नहीं थम रहा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
yashika commits suicide and dadasaheb phalke here top news
Dadasaheb Phalke - फोटो : file photo

दादा साहब फाल्के की पुण्यतिथि आज
दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा में अहम योगदान के लिए आज भी हम याद करते हैं। 16 फरवरी 1944 को 73 साल की उम्र में दादा साहब फाल्के का निधन हुआ था। साल 1909 में उन्होंने जर्मनी जाकर सिनेमा के बारे में जानकारी ली और यहीं से उनकी रुचि बढ़ने लगी। दादा साहब की जिंदगी में अहम मोड़ तब आया जब उन्होंने साल 1910 में 'लाइफ ऑफ क्राइस्ट' देखी। फिल्म देखने के बाद दादा साहब के मन में विचार आया कि उन्हें इसी दिशा में कार्य करना चाहिए। 

पढ़ें: दादा साहब फाल्के ने सबसे पहले दिया था महिलाओं को मौका, इस वजह से कहे जाते हैं 'सिनेमा के पितामह'

yashika commits suicide and dadasaheb phalke here top news
gully boy - फोटो : twitter

रणवीर की 'गली ब्वॉय' बनी दूसरी हाईएस्ट ओपनिंग
रणवीर सिंह की गली ब्वॉय वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज की गई, जिसका फायदा भी फिल्म को मिलता दिख रहा है। गली ब्वॉय रणवीर सिंह की दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक रणवीर सिंह की सिम्बा ने 20.72 करोड़, गली ब्वॉय ने 19.40 करोड़ और पद्मावत ने 19 करोड़ रुपये कमाए थे।

पढ़ें: 'गली ब्वॉय' के कलेक्शन ने 'पद्मावत' को भी छोड़ दिया पीछे, जानें दूसरे दिन कितने करोड़ जुटाए

विज्ञापन
yashika commits suicide and dadasaheb phalke here top news
kapil sharma - फोटो : social media
कपिल का शो बंद करने की धमकी
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए। राजनीति से लेकर देश की गली-गली में दुख की लहर दौड़ रही है। वहीं राजनेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर देशवासियों का गुस्सा फूट रहा है। सोशल मीडिया पर लोग कपिल शर्मा के शो को बंद करने की मांग कर रहे हैं। यही नहीं यूजर्स ने ट्विटर पर बायकॉट कपिल शर्मा का ट्रेंड भी चला रखा है।

पढ़ें: पुलवामा अटैक: सिद्धू के पाक तरफदारी वाले बयान पर भड़के यूजर्स, कपिल को दी शो से निकालने की धमकी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed