साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की पॉपुलैरिटी हिंदी दर्शकों के बीच भी कम नहीं है। वह अपनी लुक्स से लेकर फिल्मों तक खूब सुर्खियां बटोरती हैं। फिलहाल इस पिछले काफी दिनों से सामंथा अपनी फिल्म 'यशोदा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जबरदस्त टीजर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को 'यशोदा' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल निर्माता-निर्देशकों नें दर्शकों के इस इंतजार को खत्म करते हुए, सामंथा की इस एक्शन हॉरर साइंस फिक्शन फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट के साथ टाइम की घोषणा भी कर दी है।
Yashoda: हॉरर साइंस-फिक्शन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगी सामंथा, इस दिन रिलीज होगा 'यशोदा' का दमदार ट्रेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक से सबका ध्यान खींचने वाली सामंथा इस बार फिल्म 'यशोदा' में गर्भवती महिला का किरदार निभाती दिखाई देंगी। जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा उनका एक्शन किरदार भी देखने को मिलेगा। जैसा की इसके नाम से ही पता चल रहा है कि 'यशोदा' एक महिला केंद्रित होगी। माना जा रहा है कि 'यशोदा' सामंथा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी।
Bollywood Gossips: सूर्य ग्रहण देखना चाहती थी यह अदाकारा, लेकिन हो गया था ऐसा हाल, जानें पूरा किस्सा
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
सामंथा रूथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम से एक छोटी वीडियो क्लिप शेयर कर 'यशोदा' के ट्रेलर रिलीज की तारीख और समय के बारे में जानकारी दी है, जिसके मुताबिक, फिल्म 'यशोदा' का ट्रेलर 27 अक्टूबर 2022 को शाम 5 बजकर 36 मिनट पर रिलीज होगा।
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' एक महिला कैदी के सर्वाइवल की कहानी है, जिसे मूल रूप से तेलुगु में शूट किया गया है। हरि और हरीश के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु के अलावा वरलक्ष्मी सरथकुमार, राव रमेश, उन्नी मुकुंदन, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, दिव्या श्रीपदा, प्रियंका शर्मा और कल्पिका गणेश मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि 'यशोदा' तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Bollywood Films: हिंदी फिल्मों में लीड रोल कर चुकी हैं ये पाकिस्तानी हीरोइन, एक ने तो गायकी का भी चलाया जादू