द कश्मीर फाइल्स के रिलीज होने के बाद से ही फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगापुर में फिल्म पर बैन लगने के बाद से ही कांग्रेस नेता शशि थरूर और विवेक अग्निहोत्री के बीच विवाद देखने को मिल रहा है। फिल्म पर प्रतिबंध लगने के बाद शशि थरूर ने डायरेक्टर पर तंज कसा था जिससे दोनों के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गई थी। अब यासीन मलिक की ओर से आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की बात कबूल करने के बाद विवेक ने कई नेताओं के साथ सेलेब्रिटीज पर भी निशाना साधा है।
Vivek Agnihotri: यासीन मलिक ने कबूल किया गुनाह, विवेक अग्निहोत्री ने थरूर-ट्विंकल पर साधा निशाना; कहा- क्या आप...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने फिल्म पर अपनी टिप्पणियों के लिए शशि थरूर, अरविंद केजरीवाल और ट्विंकल खन्ना पर तंज कसा है। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में इन्हें नरसंहार से इनकार करने वाला करार दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, 'प्रिय नरसंहार से इनकार करने वाले, क्या आप इस फिल्म को अभी भी अर्ध सत्य और इस्लामोफोबिक बताएंगे?' अपने ट्वीट में शशि थरूर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या आप अभी भी इस पर हंसेंगे? इसके अलवा उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या आप इस पर अभी भी नेल फाइल्स नाम की फिल्म बनाना चाहेंगी?
Dear Genocide Deniers,
Still want to call it ISLAMOPHOBIC and half-truth?
Dear @ShashiTharoor and @ArvindKejriwal,
Still feel like laughing?
Dear star-wife,
Still wanna make nail-files?
हम देखेंगे… https://t.co/MchtlEieft
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'आज सभी उत्पीड़ित लोगों विशेषकर कश्मीरी हिंदुओं के लिए 'उत्सव दिवस' है। नरसंहार से इनकार करने वालों, कांग्रेस, अर्बन नक्सलियों के लिए आज शोक मनाने का दिन है। आज सत्य, न्याय और मानवता के लिए विजय दिवस है।'
बता दें कि द कश्मीर फाइल्स हाल के दिनों में बॉलीवुड में सबसे बड़ी सफलताओं में से एक रही है। मात्र 14 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने अब तक 250 करोड़ रुपये की कमाई की है। द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकारों ने काम किया है।