साल 2019 यूं तो बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा रहा। कई फिल्में आईं, कई स्टार्स ने डेब्यू किए। इसके अलावा ये साल बॉलीवुड में विवादों के नाम भी रहा। साल की शुरुआत से लेकर साल के अंत तक बॉलीवुड का गलियारा विवादों से भरा रहा। कभी कोई सितारा बयान देकर फंस गया, तो कभी किसी को मीम शेयर करने की वजह से माफी मांगनी पड़ी। ऐसे ही कुछ विवाद हम आपको बताएंगे जो साल 2019 में बॉलीवुड से जुड़े रहे।
Year Ender 2019: विवादों भरा रहा बॉलीवुड का ये साल, विवेक ने ऐश्वर्या पर शेयर किया था मीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कॉफी विद करण' में पंड्या और केएल राहुल का बयान
साल का पहला सबसे बड़ा विवाद था निर्माता-निर्देशक करन जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के साथ। इस शो मे इंडियन क्रिकेट टीम के क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल पहुंचे थे। दोनों ने शो में करण जौहर के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान करण ने महिलाओं से संबंधित सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए हार्दिक पंड्या ने कहा कि उनके एक से ज्यादा महिलाओं से संबंध हैं। जिसके बाद ये विवाद गहरा गया। विवाद इतना बढ़ा कि बीसीसीआई ने नोटिस जारी कर पंड्या और केअल राहुल को बैन कर दिया। जिसके बाद दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी कर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी।
विवेक ऑबेरॉय ने की थी ऐश्वर्या पर टिप्पणी
लोकसभा चुनाव के दौरान विवेक ऑबेरॉय को एक टिप्पणी करना भारी पड़ गया था। दरअसल विवेक ने एग्जिट पोल पर एक मीम साझा किया थ। इस मीम में ऐश्वर्या राय को सलमान खान, विवेक ऑबेराय और अभिषेक बच्चन के साथ दिखाया गया था। इस पोस्ट के बाद विवेक को काफी ट्रोल किया गया था। यहां तक कि ये मामला महिला आयोग तक भी पहुंच गया था। जिसके बाद विवेक ने माफी मांगी थी।
जायरा वसीम ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री
बॉलीवुड में धाकड़ एट्री करने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम। जिन्होंने अपनी शुरुआत ही बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' से की थी उन्होंने जून में फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। जायरा ने इंस्टाग्राम और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट जारी की थी। इस पोस्ट में लिखा गया था कि वे फिल्मों में काम करके खुश नहीं हैं, क्योंकि इससे उनके धार्मिक विश्वासों में दखलंदाजी हो रही है।
करण जौहर की ड्रग्स पार्टी
#UDTABollywood - Fiction Vs Reality
इस साल जो मामला सबसे ज्यादा विवादों में रहा वो ती करण जौहर की पार्टी। जिसे करण जौहर की ड्रग्स पार्टी नाम दिया गया। दरअसल जुलाई-अगस्त के मध्य शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस वीडियो में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, विक्की कौशल, अयान मुखर्जी, नताशा दलाल, रणबीर कपूर और मीरा कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज करण जौहर के यहां पार्टी करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो के माध्यम से सिरसा ने आरोप लगाया कि ये सभी सेलेब्स करन जौहर के यहां ड्रग पार्टी कर रहे थे। इसके खिलाफ उन्होंने पुलिस कमिश्नर के नाम एक पत्र लिखकर सभी सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की थी। हालांकि, करण और बाकी सेलेब्स ने सफाई देते हुए कहा था कि उनपर लगे ड्रग पार्टी के आरोप झूठे हैं।
Watch how the high and mighty of Bollywood proudly flaunt their drugged state!!
I raise my voice against #DrugAbuse by these stars. RT if you too feel disgusted @shahidkapoor @deepikapadukone @arjunk26 @Varun_dvn @karanjohar @vickykaushal09 pic.twitter.com/aBiRxwgQx9