फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2019: इन 10 बड़े सितारों से दमका ओटीटी बाजार, मिट गई मल्टीप्लेक्स और मोबाइल की दूरी

Tue, 31 Dec 2019 05:04 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 31 Dec 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2019 Manoj Bajpayee to emraan hashmi these actors debut at OTT in this year
emraan hashmi,Karan Singh Grover,Manoj Bajpayee - फोटो : amar ujala

मनोरंजन उद्योग के लिए साल  2019 कमाल का रहा है। देश भर मे जीडीपी में सुस्ती को लेकर मची रही हायतौबा के बीच मनोरंजन उद्योग की समेकित वार्षिक वृद्धि दल (सीएजीआर) 11 फीसदी से ऊपर रही है। इसके 13 फीसदी की वृद्धि दर से बढ़कर साल 2023 तक 2660 अरब रुपये का हो जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। देश में विभिन्न मीडिया की खपत अमेरिका से नौ गुना और चीन से दो गुना रफ्तार से बढ़ रही है। ओटीटी (ओवर द टॉप) के भारत में पैर पसारने से फिल्म अभिनेताओं की कमाई का नया जरिया भी खुला है। आइए आपको बताते हैं ऐसे 10 नामचीन कलाकारों के बारे में जिन्होंने साल 2019 में ओटीटी पर कदम रखा।

Year Ender 2019 Manoj Bajpayee to emraan hashmi these actors debut at OTT in this year
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेई
अपने दमदार अभिनय के दम पर दो राष्ट्रीय पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता मनोज बाजपेई ने इस साल अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने पैर जमा दिए। इस सीरीज में वह एक ऐसे मध्यमवर्गीय परिवार के मुखिया बने हैं जो एक इंटेलिजेंस एजेंसी के लिए काम करता है। इस सीरीज के लिए मनोज बाजपेई काफी चर्चा में रहे। पहला सीजन हिट होने के साथ ही इसके निर्माता दूसरे सीजन की तैयारी में जुट गए हैं।

Year Ender 2019 Manoj Bajpayee to emraan hashmi these actors debut at OTT in this year
Emraan Hashmi - फोटो : Social Media

इमरान हाशमी
मर्डर, मर्डर 2, जन्नत जैसी फिल्मों से अपनी पहचान हिंदी सिनेमा में बनाने वाले अभिनेता इमरान हाश्मी भी डिजिटल बनने की रेस में उतर चुके हैं। इस साल नेटफ्लिक्स ओरिजिनल्स की वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड से उन्होंने अपने डिजिटल करियर की शुरुआत कर दी। इमरान इस सीरीज में एक पूर्व रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आए हैं। सीरीज की सारी कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज ने ज्यादा कुछ कमाल तो नहीं किया लेकिन इसके लिए इमरान की खूब तारीफें हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2019 Manoj Bajpayee to emraan hashmi these actors debut at OTT in this year
Tusshar Kapoor and Ekta Kapoor - फोटो : file photo

तुषार कपूर
हिंदी फिल्म गोलमाल : फन अनलिमिटेड में गूंगे लकी की 'ए आ ओ' से मशहूर तुषार कपूर ने भी इस साल अपने ही प्रोडक्शन ऑल्ट बालाजी में एक हॉरर कॉमेडी सीरीज 'बू : सबकी फटेगी' से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी शुरुआत कर दी। इस सीरीज को ज्यादा लोकप्रितया तो नहीं मिली लेकिन इसने तुषार के लिए करियर की एक नई राह जरूर खोल दी। इसी सीरीज मल्लिका शेरावत, संजय मिश्रा, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने भी ओटीटी का रास्ता नापा।

विज्ञापन
Year Ender 2019 Manoj Bajpayee to emraan hashmi these actors debut at OTT in this year
jimmy shergill - फोटो : file photo

जिमी शेरगिल
पंजाबी और हिंदी की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले जिमी शेरगिल ने इस साल वेब सीरीज 'रंगबाज फिर से' में मुख्य किरदार के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एंट्री मारी है। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर फिल्माई गई यह सीरीज राजस्थान के मशहूर गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की जिंदगी पर आधारित है। जिमी के साथ इसी सीरीज से टीवी और फिल्मों के जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह ने भी अपना करियर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू किया है। उन्होंने भी इस सीरीज में एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed