फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: अहान शेट्टी से लेकर महिमा मकवाना तक, इस साल इन सितारों की हुई बॉलीवुड में एंट्री; देखें लिस्ट

Wed, 22 Dec 2021 11:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 22 Dec 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2021: From Ahan Shetty to Mahima Makwana these stars make debut in Bollywood this year
तड़प - फोटो : सोशल मीडिया

चंद दिनों में ही पुराना साल खत्म होने वाला है। सभी लोग ब्रेसब्री से नए साल के स्वागत का इंतजार कर रहे हैं। इस साल देश दुनिया से लेकर बॉलीवुड में भी काफी हलचल देखने को मिली। ज्यादातर समय थियेटर बंद रहे जिसके चलते फिल्मों ने रिलीज होने के लिए ओटीटी का सहारा लिया। वहीं लंबे इंतजार के बाद साल के आखिरी में कुछ फिल्मों को सिनेमाघरों में जगह मिल ही गई। इस साल कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत की।

इन कलाकारों में से कई स्टार किड्स हैं तो कई छोटे पर्दे के फेमस सेलिब्रिटी, जिन्हें 2021 में बड़े पर्दे पर डेब्यू करने का मौका मिला। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे कलाकारों के बारे में जिन्होंने इस साल फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की। इस लिस्ट में फेमस एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी से लेकर छोटे पर्दे की मशहूर एक्टर महिमा मकवाना का नाम शामिल है। 

Year Ender 2021: From Ahan Shetty to Mahima Makwana these stars make debut in Bollywood this year
अहान शेट्टी - फोटो : Instagram

अहान शेट्टी 

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने इस साल बॉलीवुड में एंट्री ली। 3 दिसंबर को उनकी फिल्म तड़प बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म में अहान के साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया रोमांस करती नजर आईं। अब देखना होगा कि नए साल में अहान किन फिल्मों में काम करते नजर आएंगे।

Year Ender 2021: From Ahan Shetty to Mahima Makwana these stars make debut in Bollywood this year
महिमा मकवाना - फोटो : Instagram

महिमा मकवाना 

छोटे पर्दे का मशहूर सीरियल 'सपने सुहाने लड़कपन के' से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली महिमा मकवाना को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वह टीवी के मशहूर शो 'बालिका वधु', 'रिश्तों का चक्रव्यू' और 'शुभारंभ' का हिस्सा रही हैं। इस साल उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म अंतिम-द फाइनल ट्रुथ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इससे पहले वह कई साउथ इंडियन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2021: From Ahan Shetty to Mahima Makwana these stars make debut in Bollywood this year
मालविका राज - फोटो : सोशल मीडिया

मालविका राज 

बाल कलाकर के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली मालविका राज आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने साल 2001 में रिलीज हुई सुपर हिट फिल्म "कभी खुशी कभी गम" में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इस साल मालविका राज ने रिनजिंग की फिल्म 'स्क्वॉड' के जरिए डेब्यू कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
Year Ender 2021: From Ahan Shetty to Mahima Makwana these stars make debut in Bollywood this year
शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शरवरी वाघ

अपनी बोल्डनेस के चलते अक्सर खबरों में बनी रहने वाली शरवरी वाघ ने भी इस साल बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत की है। हालांकि बॉलीवुड से पहले शरवरी वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' में नजर आ चुकी हैं। लेकिन इस साल उन्होंने सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'बंटी और बबली 2' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed