Year Ender 2023: किसी के डायलॉग तो किसी की कहानी पर खूब मचा बवाल, इस साल कई विवादों से जूझती रहीं ये फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठान
इस लिस्ट के सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान के बारे में। इस साल फिल्मों पर विवाद होने की शुरुआत इसी फिल्म से शुरू हुई थी। जनवरी, 2023 में रिलीज हुई फिल्म पर सबसे ज्यादा विवाद हुआ। इस फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण ने भगवा बिकिनी पहनी थी, बस इसी को लेकर कई संगठन भड़क उठे और जमकर प्रदर्शन किया। यहां तक कि फिल्म को बैन करने और शाहरुख-दीपिका को जान की भी धमकी दी गई। हालांकि, तमाम विवादों के बाद आखिरकार फिल्म रिलीज हुई और सुपरहिट भी साबित हुई।
आदिपुरुष
इस लिस्ट में अगला नाम फिल्म आदिपुरुष का है। इस फिल्म के पोस्टर और डायलॉग, यहां तक की कहानी पर भी जमकर विवाद हुआ। रिलीज से पहले फिल्म का दर्शकों के बीच खूब क्रेज था, लेकिन जैसे ही पहला पोस्टर जारी हुआ, उसमें भगवान राम को दाढ़ी मूछ में देख लोग भड़क गए। फिर फिल्म के गाने रिलीज हुए, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और पोस्टर विवाद शांत हो गया। आखिरकार फिल्म रिलीज हुई और ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ रुपये कमाकर रिकॉर्ड बना दिया, लेकिन इसके डायलॉग पर जमकर बवाल हुआ। भगवान हनुमान के बेतुके डायलॉग से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और फिल्म के निर्माता और लेखक मनोज मुंतशिर को खूब ट्रोल किया गया। वहीं, फिल्म की कमाई गिरती गई और यह फ्लॉप साबित हो गई।
द केरल स्टोरी
अदा शर्मा की मुख्य भूमिका वाली सुदीप्तो सेन के जरिए निर्देशित फिल्म 'द केरल स्टोरी' में उस समय बहस छिड़ गई थी, जब फिल्म में दावा किया गया था कि केरल की 32000 महिलाओं को जबरदस्ती इस्लाम में परिवर्तित किया गया था। बाद में कानूनी हस्तक्षेप हुआ और कहानी में बदलाव किए गए। हालांकि, फिल्म रिलीज हुई और दो गुट भिड़ गए। एक संगठन फिल्म के समर्थन में उतरे तो दूसरे गुट ने जमकर बवाल किया। तमाम विवादों के बीच कम बजट के बनी इस फिल्म में जमकर कमाई की।
ओएमजी 2
पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। रिलीज से पहले यह फिल्म भी काफी विवादों में थी। लोगों ने फिल्म में अक्षय के भगवान शिव बनने पर विरोध किया, जिसके बाद बदलाव करते हुए उन्हें शिव का दूत बताया गया। हालांकि, जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों का यह फिल्म बहुत पसंद आई। फिल्म में यौन शिक्षा को बढ़ावा दिया गया।