फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2023: दीपिका पादुकोण फिर बनीं बॉलीवुड की हीरोइन नंबर वन, यहां पढ़िए ‘अमर उजाला’ टॉप 10 लिस्ट

Tue, 26 Dec 2023 07:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 26 Dec 2023 07:35 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2023 top 10 Actress of Indian Cinema Deepika Padukone Adah Sharma Aishwarya rai tabu Alia Bhatt
टॉप 10 अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

साल 2023 के बीता साल बन जाने में बस अब गिनती के ही दिन बचे हैं। इन दिनों हम आपको बता रहे हैं पूरे साल की हिंदी सिनेमा की हिट परेड के बारे में। अब तक आप इस साल के सर्वश्रेष्ठ खलनायकों, टॉप 10 फ्लॉप फिल्म्स, नेटफ्लिक्स के टॉप 10 सितारों के बारे में पढ़ चुके हैं। अब बारी है इस साल की टॉप 10 हीरोइनों की। ‘छपाक’ और ‘83’ जैसी फिल्मों की विफलता के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में काफी नीचे खिसक गई थीं। लेकिन, इस साल उनकी किस्मत ने फिर करवट ली है और वह फिर से बन गई हैं हीरोइन नंबर वन। अभिनेत्री अदा शर्मा ने भी इस लिस्ट में शानदार एंट्री मारी है, तो चलिए शुरू करते हैं इन हीरोइनों की हिट परेड और जानते हैं कि नंबर 10 पर कौन सी हीरोइन हैं...


Year Ender 2023: अमर उजाला की लोकप्रियता सूची में ये है 2023 का विलेन नंबर वन, जानिए बाकी नौ और के बारे में

Year Ender 2023 top 10 Actress of Indian Cinema Deepika Padukone Adah Sharma Aishwarya rai tabu Alia Bhatt
सैयामी खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

10
सैयामी खेर

अभिनेत्री सैयामी खेर की साल 2023 में दो फिल्में '8 AM  मेट्रो' और 'घूमर' रिलीज हुई। फिल्म '8 AM  मेट्रो' में जहां अभिनेत्री सैयामी खेर ने अपने सहज अभिनय से सिनेमा की समझ रखने वालों पर एक अलग ही असर छोड़ा । वहीं, फिल्म 'धूमर' में उनके अभिनय का एक अलग ही आयाम नजर आया। देखा जाए तो घूमर पूरी तरह से सैयामी खेर की ही फिल्म है । दिव्यांग क्रिकेटर की भूमिका में सैयामी खेर ने दमदार किरदार निभाया। इस किरदार को निभाने के लिए सैयामी खेर ने पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक से बाएं हाथ की गेंदबाजी की ट्रेनिंग ली थी।
Year Ender 2023: इस साल की ये फिल्में भूलकर भी मत देखना, होगी टाइम की बर्बादी और टेंशन जो होगा सो अलग

Year Ender 2023 top 10 Actress of Indian Cinema Deepika Padukone Adah Sharma Aishwarya rai tabu Alia Bhatt
तारा सुतारिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

9.
तारा सुतारिया

देखा जाए तो अभिनेत्री तारा सुतारिया के अभिनय का असली रंग फिल्म 'अपूर्वा' में देखने को मिला है । इससे पहले उनकी जो भी फिल्में रिलीज हुई, उनमें उनके अभिनय से ज्यादा चर्चे उनके प्रेम प्रसंग को लेकर रहे हैं । लेकिन इस फिल्म के माध्यम से तारा सुतारिया ने यह सिद्ध कर दिया कि अगर अच्छे मौके मिले, तो वह खुद को साबित कर सकती हैं। निखिल भट की इस फिल्म को देखने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि तारा सुतरिया को 'अपूर्वा' जैसी फिल्मों का ही चयन करना चाहिए, जिसमें एक एक्टर  के तौर पर चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने का मौका मिले । तारा सुतारिया ने फिल्म 'अपूर्वा' में पूरा मन लगाकर काम किया, फिल्म में उनकी मेहनत नजर आती हैं।
Year Ender 2023: नेटफ्लिक्स के आसमान पर इस साल चमके ये 10 सितारे, के के, जयदीप और तब्बू रहे सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2023 top 10 Actress of Indian Cinema Deepika Padukone Adah Sharma Aishwarya rai tabu Alia Bhatt
करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

8.
करीना कपूर खान

करीना कपूर खान की फिल्म 'जाने जां' उनके जन्मदिन पर 21 सितंबर 2023 को ओटीटी पलेटफ़ार्म नेटफलिक्स पर रीलीज हुई। करीना कपूर का जो आभामंडल रहा है, वैसी अदाकारी तो इस फिल्म में नजर नहीं आई। लेकिन निर्देशक हंसल मेहता की इस साल मामी फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई फिल्म 'द बकिंघम मदरर्स' में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इस फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए करीना कपूर खान को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना पड़ा था।

विज्ञापन
Year Ender 2023 top 10 Actress of Indian Cinema Deepika Padukone Adah Sharma Aishwarya rai tabu Alia Bhatt
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

7.
आलिया भट्ट 

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रानी चटर्जी की भूमिका निभाई थी । करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट ने साउथ दिल्ली की रहने वाली पढ़ी लिखी लड़की का किरदार बहुत ही आत्मविश्वास के साथ निभाया। कहानी के हिसाब से आलिया भट्ट इस फिल्म में अपनी भूमिका में खरी उतरती हैं।  फिल्म 'गली बॉय' के बाद एक बार फिर इस फिल्म मे आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की कमेस्ट्री निखर कर आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed