फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayanthara: नयनतारा-विग्नेश ने बच्चों संग मनाया क्रिसमस, खूबसूरत तस्वीरें साझा कर दी फैंस को बधाई शुभकामनाएं

Mon, 25 Dec 2023 11:45 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 25 Dec 2023 11:45 PM IST
सार

नयनतारा और विग्नेश शिवन ने तस्वीरों को साझा करते एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'उन सभी को मेरी क्रिसमस जो प्यार और प्रार्थनाओं में विश्वास करते हैं।

विज्ञापन
Nayanthara and Vignesh Shivan Celebrate Christmas With Their Twins shares adorable Photos See here
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री नयनतारा और विग्नेश शिवन ने पिछले साल 2022 में शादी रचाई थी। नयनतारा और विग्नेश ने पिछले साल ही सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटों का स्वागत किया था। आज क्रिसमस के मौके पर कपल ने खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके दोनों क्यूट बेटे भी नजर आ रहे हैं। नयनतारा और विग्नेश की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जो कि फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।

Nayanthara and Vignesh Shivan Celebrate Christmas With Their Twins shares adorable Photos See here
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा और विग्नेश शिवन ने तस्वीरों को साझा करते एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'उन सभी को मेरी क्रिसमस जो प्यार और प्रार्थनाओं में विश्वास करते हैं। भगवान और उन सभी शक्तिशाली अभिव्यक्तियों पर विश्वास करें, जो आपको जीवित रखते हैं।' तस्वीरों में नयनतारा और विग्नेश दोनों अपने दोनों बेटों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों इस दौरान गले मिले, उपहार खोले और खूबसूरत यादें बनाते हुए दिखाई दिए।  
रवीना ने खास अंदाज में दी अरबाज को निकाह की मुबाकरबाद

Nayanthara and Vignesh Shivan Celebrate Christmas With Their Twins shares adorable Photos See here
नयनतारा और विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों में नयनतारा, विग्नेश और उनके बच्चे लाल कलर के कपड़ों में दिखाई दिए। तस्वीरों में चारों बेहद प्यारे दिख रहे हैं। फैंस को इनकी ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। इनके पोस्ट पर कमेंट कर फैंस नयनतारा और विग्नेश की खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उनके बच्चों पर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस ने कपल के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दी हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vignesh Shivan (@wikkiofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Nayanthara and Vignesh Shivan Celebrate Christmas With Their Twins shares adorable Photos See here
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा और विग्नेश शिवन पिछले साल 9 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने चेन्नई के बाहर महाबलीपुरम में एक विवाह समारोह आयोजित किया था। इनकी शादी में रजनीकांत, शाहरुख खान, अजित कुमार और विजय सेतुपति समेत कई सितारे शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
Nayanthara and Vignesh Shivan Celebrate Christmas With Their Twins shares adorable Photos See here
शाहरुख खान, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा ने इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान की फिल्म जवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से खूब सराहा गया था। जवान ने विश्व स्तर पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। 

Mary Millben: मैरी मिलबेन के दिल को छू गई प्रधानमंत्री मोदी की यह बात, लिखा- अमेरिका और भारत आस्था के देश हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed