{"_id":"676d4922e4ee09d7840f4001","slug":"year-ender-2024-highest-grossing-indian-movies-this-year-hanu-man-kalki-2898-ad-pushpa-2-laapataa-ladies-2024-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2024: देश ही नहीं, दुनियाभर में बजा इन फिल्मों का डंका, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने नोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Year Ender 2024: देश ही नहीं, दुनियाभर में बजा इन फिल्मों का डंका, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:19 AM IST
सार
Year Ender 2024: इस साल कई भारतीय फिल्मों ने विदेशी दर्शकों का भी खूब दिल जीता है। इनका वर्ल्डवाइड कलेक्शन खूब तगड़ा रहा है।
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बॉलीवुड से लेकर साउथ तक भारतीय सिनेमा में कई फिल्मों ने इस साल सिनेमाघरों में दस्तक दी। कुछ पर दर्शक मेहरबान हुए तो रिकॉर्ड टूटे, वहीं कुछ फिल्में कब आईं और चली गईं पता नहीं चला। कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल किया ही, ग्लोबर स्तर पर भी झंडा बुलंद किया। देश के साथ-साथ विदेशों में इन फिल्मों ने जमकर नोट छापे। आइए जानते हैं...
Trending Videos
2 of 8
हनुमान फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम
हनुमैन
प्रशांत वर्मा के निर्देशन में यह फिल्म साउथ में रिलीज हुई। हिंदी भाषी दर्शकों तक भी इसे दर्शकों तक पहुंचाया गया। करीब 20 से 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। इतना ही नहीं, विदेशों में भी इस फिल्म को दर्शक बड़ी संख्या में देखने आए। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने 201.63 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 295 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
फिल्म 'लापता लेडीज'
- फोटो : इंस्टाग्राम-@raodyness
लापता लेडीज
किरण राव के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्म साबित हुई है। यूं तो इसे बहुत कम बजट में बनाया गया, लेकिन इसने कमाई अच्छी की है। कमाई से ज्यादा इसे तारीफें खूब मिली हैं। इस साल इसे भारत की तरफ से ऑस्कर में आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भी भेजा गया, हालांकि अंतिम सूची में यह जगह नहीं बना पाई। भारत में यह फिल्म जब थिएटर्स में रिलीज हुई तो खास नहीं चली, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद इसने तहलका मचा दिया। फिर इसे विदेशों में रिलीज किया गया और वहां भी दर्शकों से इसे प्यार मिला। भारत में इस फिल्म ने 20.58 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कारोबार 27.06 करोड़ रुपये रहा।
4 of 8
शैतान पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
शैतान
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' भी इस लिस्ट में शामिल है। यूं तो इस साल अजय देवगन की कई फिल्में रिलीज हुईं-इनमें 'मैदान' से लेकर 'औरों में कहां दम था', 'नाम' और 'सिंघम अगेन' तक शामिल है। मगर उनकी फिल्म 'शैतान' का जो जलवा रहा, वह किसी का नहीं रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 60 से 65 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाई गई। दुनियाभर में इसने 211 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला।
विज्ञापन
5 of 8
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी
इस साल जून में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हुई। नाग अश्विन के निर्देशन में इस फिल्म को भारतीय दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म में वीएफएक्स का भी खूब कमाल दिखा। करीब 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,200 करोड़ रुपये कमाए। ओटीटी पर यह फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।