फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google Actresses 2024: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियां, जानिए कौन हैं शामिल, क्या रही वजह

Thu, 12 Dec 2024 04:37 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 12 Dec 2024 04:37 PM IST
सार

Most Google Searched Actresses: 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों की बात करें तो आपके जहन में किस अभिनेत्री का नाम सबसे पहले क्लिक होगा। आइए आपको बताते हैं कि इस साल सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की जानें वाली अभिनेत्री कौंन हैं और किस वजह से लोगों ने उन्हें सर्च किया है।

विज्ञापन
Year Ender 2024 India Most Google Searched Actresses Tripti Dimri Shraddha Kapoor Kiara Advani Hina Khan
गूगल पर सर्च की जानें वाली अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के अलावा टीवी की अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। कोई किसी फिल्म की वजह से चर्चा में रहीं तो कोई अफेयर की वजह से सुर्खियों में छाई रहीं तो वहीं किसी की फिल्म की वजह से गूगल ने उन्हें टॉप श्रेठी में शामिल कर दिया। आइए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन सी अभिनेत्री को किस वजह से गूगल पर सबसे अधिक बार सर्च किया गया है।

 
Year Ender 2024 India Most Google Searched Actresses Tripti Dimri Shraddha Kapoor Kiara Advani Hina Khan
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
तृप्ति डिमरी
तृप्ति डिमरी इस साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों में से टॉप पर हैं। फिल्म एनिमल के बाद तृप्ति के करियर में काफी उछाल आया। रणबीर कपूर के साथ एनिमल करने के बाद तृप्ति को इतनी प्रसिद्धि मिली के लोगों ने उन्हें नेशनल क्रश का खिताब तक डे दिया।, जिसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग के साथ ही उनकी फिल्मों में भी काफी इजाफा हुआ। एनिमल के बाद तृप्ति को कई बेहतरीन फिल्मों के ऑफर आए, जिसमें इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित और ब्लॉकबस्टर फिल्म भूल भुलैया 3 शामिल हैं। इसके अलावा तृप्ति के पास और भी कई बेहतरीन फिल्मों के ऑफर हैं। 
Year Ender 2024 India Most Google Searched Actresses Tripti Dimri Shraddha Kapoor Kiara Advani Hina Khan
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर के लिए यह साल बेहद ही शानदार और तरक्की से भरा हुआ रहा। इस साल श्रद्धा ने फिल्म स्त्री 3 की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की और कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े। श्रद्धा फिल्म स्त्री 3 की वजह से खूब सुर्खियों में रहीं। इसके अलावा श्रद्धा कई बार अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं। काम की बात करें तो श्रद्धा के पास नागिन फिल्म है, जिसको लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024 India Most Google Searched Actresses Tripti Dimri Shraddha Kapoor Kiara Advani Hina Khan
निम्रत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@nimratofficial
निम्रत कौर
बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर अपने काम की वजह से कम लेकिन अभिषेक बच्चन के साथ लिंक अप की वजह से ज्यादा चर्चा में रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निम्रत का नाम पिछले कई दिनों से अभिषेक बच्चन संग जोड़ा जा रहा है। इस बात पर अभी तक ना ही अभिषेक ने और निम्रत ने अपनी कोई प्रतिक्रिया दी है और ना ही इस मामले में अभी तक ऐश्वर्या राय बच्चन की ओर से कोई जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
Year Ender 2024 India Most Google Searched Actresses Tripti Dimri Shraddha Kapoor Kiara Advani Hina Khan
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी भी इस सर्च लिस्ट का हिस्सा हैं। कियारा बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और वह लगातार अपनी कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कियारा जल्द ही इस साल साउछ फिल्म गेंम चेंजर में राम चरण के साथ नजर आएंगी। यह पहली बार है जब किसी फिल्म में कियारा और राम रोमांस करते नजर आएंगे। इसके अलावा कियारा फिल्म डॉन 3 में नजर आएंगी। डॉन 3 का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। इस फिल्म में कियारा के अलावा रणवीर सिंह नजर आएंगे, जो डॉन की भूमिका निभाएंगे।
Kareena Kapoor: पीएम मोदी के साथ मिलकर पूरा हुआ करीना कपूर का सपना, बोलीं- उनके बगल में बैठना...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed