{"_id":"675a9f167257e10ea3059621","slug":"bollywood-tollywood-movies-release-in-january-2025-game-changer-azaad-fateh-emergency-2024-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Movies January 2025: जनवरी में बजेगा साउथ-बॉलीवुड की फिल्मों का डंका, कंगना रनौत-राम चरण की फिल्म भी शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Movies January 2025: जनवरी में बजेगा साउथ-बॉलीवुड की फिल्मों का डंका, कंगना रनौत-राम चरण की फिल्म भी शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 12 Dec 2024 02:22 PM IST
सार
Movies January 2025: अगले साल जनवरी में कई धमाकेदार बॉलीवुड और साथ ही साउथ की धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन सभी फिल्मों की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में कंगना रनौत से लेकर राम चरण तक की फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं जनवरी 2025 में रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
1 of 5
जनवरी 2025 में रिलीज होंगी ये फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस लिस्ट में बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में शामिल हैं। जनवरी 2025 में रिलीज होने वाली इन फिल्मों में राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेंम चेंजर, अजय देवगन और राशा की फिल्म आजाद, कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी और सोनू सूद और जैकलीन की फतेह शामिल हैं।
2 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
पैन इंडिया स्टार राम चरण की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर की रिलीज का दर्शकों काफी लंबे समय से इंतजार है। फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गानों ने प्रशंसकों के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है। फिल्म के शानदार गाने और धमाकेदार ट्रेलर पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। गेम चेंजर में राम चरण एक आईएएस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में वो बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी, अंजलि, समुथिरकानी, एसजे सूर्या, श्रीकांत, प्रकाश राज और सुनील भी नजर आएंगे। गेम चेंजर सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं और हिंदी में रिलीज होगी। राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।
3 of 5
आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
आजाद
निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म आजाद में अजय देवगन के अलावा राशा थडानी और अमन देवगन ने मुख्य अभिनय निभाया है। फिल्म आजाद 17 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपना डेब्यू कर रही हैं। आजाद का टीजर रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आया। इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर कर रहे हैं। फिल्म में अजय, राशा और अमन के अलावा इसमें डायना पेंटी, पीयूष मिश्रा और मोहित मलिक जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फतेह
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
फतेह
फतेह एक आगामी बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन खुद सोनू सूद कर रहे हैं। फिल्म में सोनी के अलावा जैकलीन नजर आएंगी। यह पहली फिल्म है, जिसका निर्देशन सोनू ने किया है। सोनू और जैकलीन के अलावा फिल्म में शिव ज्योति राजपूत और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर 16 मार्च को रिलीज हुआ था। फिल्म फतेह 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
इमरजेंसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनय करने के अलावा कंगना फिल्म की निर्माता-निर्देशक भी हैं। इस फिल्म में कंगना के अलावा अनुपर खेर, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपदे जैसे सितारे नजर आएंगे।
Kareena Kapoor: पीएम मोदी के साथ मिलकर पूरा हुआ करीना कपूर का सपना, बोलीं- उनके बगल में बैठना...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।